Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एमपी की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी रीवा से भोपाल के बीच, तैयारियां शुरू,जबलपुर मंडल के चार अधिकारियों ने रीवा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

रीवा(kundeshwartimes)- हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे रीवा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है दरअसल रीवा से भोपाल के बीच देश की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह ट्रेन रीवा से राजधानी भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। जिसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने तैयारियां शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जबलपुर मंडल के चार अधिकारियों ने रीवा कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया है।

बता दें कि यह अत्याधुनिक ट्रेन रीवा रानी कमलापति के बीच चलाए जाने से रेवांचल एक्सप्रेस की लंबी वेटिंग लिस्ट से आम यात्रियों को राहत मिल सकेगा वही रीवा भी देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत का साक्षी बनेगा।

यह होगी MP की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश की अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यह मध्य प्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रानी कमलापति से दिल्ली के बीच चलाई गई है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष रीवा भोपाल और कोटा में रेल कर्मचारियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस करने व फैसिलिटी तैयार कराने के साथ रेलवे कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।

स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी

बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस को रीवा चलाए जाने को लेकर जबलपुर मंडल के अधिकारी सीनियर डीएम को विजय पांडे सीनियर डीएसटी विराट गुप्ता सीनियर डी ओ एम मधुर वर्मा और डीसीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव रीवा जबलपुर-रीवा शटल से निरीक्षण करने पहुंचे। कोचिंग डिपो स्टेशन का निरीक्षण किया अब यह रिपोर्ट मंडल और जोन के वरिष्ठ अधिकारियों को को भेजी जाएगी जहां इस रिपोर्ट को प्रधानमंत्री कार्यालय में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »