Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

निरीक्षक यूपी सिंह को मिला केन्द्रीय गृह मंत्रालय मेडल एवं अन्वेषण उत्कृष्टता अवार्ड,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes) पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त वर्ष 2021 के अन्वेषण में उत्कृहष्टता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल एवं प्रमाण पत्र मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक यूपी सिंह को प्रदाय कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, सीएसपी विन्घ्यनगर देवेश कुमार पाठक, एसडीओपी देवसर वीरेन्द्र धावे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजाराम धाकड़ तथा जिले के समस्था थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। विदित हो कि वर्ष 2018 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देशन में अमलोरी बस्ती में मासुम बच्ची की हत्या के मामले में 8 साल बाद निरीक्षक यूपी सिंह ने हत्यारिन नानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जिस पर आदालत ने आजीवन कारावास का सजा सुनाते हुए जेल भेजा था।

हत्यारिन नानी ने अपनी पोती को कुंए में फेंक दी थी। वर्ष 2018 में बतौर एसपी जिले में विनीत जैन आए। इस बीच पीड़ित मासूम बच्ची का पिता प्रकाश नारायण विश्वकर्मा अपनी फरियाद लेकर एसपी विनीत जैन के पास पहुंचकर अपनी पीड़ा को बयां किया था। पीड़ित की बात को तत्कालीन एसपी गंभीरता से सुनते हुए तत्कालीन एएसपी, एफएसएल टीम व टीआई नवानगर यूपी सिंह को मौके पर भेजा। जहां घटनास्थल अमलोरी बस्ती में पहुंची टीम को यह संदेह हुआ कि बच्ची की साधारण मौत नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या हुई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने मासूम बच्ची के नानी को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में मासूम की नानी उसे कुएं में फेंककर हत्या करने का जुर्म कबूल की थी। इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने में तत्कालीन एसपी के साथ- साथ टीआई यूपी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »