Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आरटीआई के तहत जानकारी ना देकर क्या छिपाना चाह रहे देवसर बीएमओ ?,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

दर्जनों आरटीआई के आवेदन रद्दी की टोकरी में फांक रहे धूल

देवसर(kundeshwaetimes) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर के बीएमओ डॉ सी एल सिंह अस्पताल में उपचार की व्यवस्था सुदृढ़ करने में असफल तो हो ही रहे हैं साथ ही सूचना का अधिकार अधिनियम की भी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं बताया जाता है कि पिछले दिनों कोरोना काल के दोरान अस्पताल भवन में हुए कायाकल्प संबंधित जानकारी मांगी गई है इसके लिए कई लोग आरटीआई के तहत आवेदन दिए हैं लेकिन आज तक आवेदन पर किसी प्रकार की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर आरटीआई के तहत जानकारी ना देकर बीएमओ डॉ सीएल सिंह आखिर क्या छिपाना चाह रहे हैं फिलहाल जिस तरह से लगातार जानकारी छिपाई जा रही है ऐसे में अपने आप साबित होता है कि निश्चित रूप से कायाकल्प के कार्य में बहुत बड़ा घपला हुआ है

लॉकडाउन अवधि में कैसे हो गया कायाकल्प

आरोप लगाए जा रहे हैं कि अस्पताल भवन का कायाकल्प उस दौरान किया गया जब कोरोना वायरस चरम सीमा पर था उस दौरान लॉक डाउन भी लगा हुआ था लोग अपने अपने घरों में कैद थे फिर भी उस दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर के भवन का कायाकल्प कर दिया गया अब क्षेत्रीय जन यही चाह रहे हैं कि कायाकल्प के दौरान क्या-क्या काम हुए हैं तथा कितनी राशि व्यय की गई है इसी की जानकारी लेना चाह रहे हैं इसी के लिए आरटीआई के तहत आवेदन किए हैं लेकिन बीएमओ देवसर किसी भी आवेदन पर जानकारी देना उचित नहीं समझ रहे हैं

जब घपला नहीं हुआ है फिर जानकारी देने में क्यों छूट रहे पसीने

जिस तरह से सीएचसी देवसर में कायाकल्प संबंधित कार्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई के तहत आवेदन दिए गए हैं और बीएमओ डॉक्टर सीएल सिंह आवेदन पर कोई जानकारी देना उचित नहीं समझ रहे हैं ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि जब कायाकल्प के कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है फिर जानकारी उपलब्ध कराने में बीएमओ के पसीने क्यों छूट रहे हैं ऐसे में तो बीएमओ आरटीआई के तहत जानकारी ना देकर अपने आप यह साबित कर रहे हैं कि कायाकल्प के कार्य में बहुत बड़ा घपला हुआ है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »