Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

निवास चौकी क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा रेत का अवैध कारोबार,दर्जनों ट्रेक्टर रात भर मचाते हैं धमाचौकड़ी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- यदि आप निवास पुलिस चौकी क्षेत्र में रात के समय सड़कों में सफर कर रहे हैं तो बहुत ही संभल कर यात्रा करिए क्योंकि शाम ढलते ही इस क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी शुरू हो जाती है, चूंकि रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जाता है ऐसी स्थिति में ट्रैक्टरों की गति सामान्य से ज्यादा रहती है ऐसे में सड़क दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है फिलहाल
निवास पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों व्यापक पैमाने पर रेत का अवैध कारोबार चलने का आरोप लगाया जा रहा है, बताते हैं की करीब दर्जनों ट्रैक्टर रात भर धमाचौकड़ी मचाते हैं, क्षेत्रीय जनों ने आरोप लगाया है कि शाम ढलते ही क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करने वाले ट्रैक्टर दौड़ने लगते हैं, रेत के अवैध कारोबार से सरकार को राजस्व के रूप में भारी क्षति हो रही है लेकिन इस कारोबार पर अंकुश लगाने स्थानीय जिम्मेदार गंभीर कदम नहीं उठा रहे हैं

दर्जनों ट्रैक्टर करते हैं रेत का अवैध परिवहन

बताया जाता है कि इन दिनों निवास क्षेत्र में करीब दर्जनों ट्रैक्टर पूरी रात रेत का अवैध परिवहन करते हैं लोगों को अवैध रूप से सस्ते दर में रेत जरूर उपलब्ध हो रहा है लेकिन इस रेत के अवैध कारोबार से एक ओर जहां रात में सड़कें सुरक्षित नहीं रहती हैं वहीं सरकार को राजस्व के रूप में भारी क्षति हो रही है फिलहाल क्षेत्रीय जनों ने इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है

लंबे अरसे से चल रहा रेत का अवैध कारोबार

बताते हैं कि निवास पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गोपद नदी से रेत का अवैध खनन व परिवहन का कारोबार पिछले लंबे अरसे से चल रहा है , करीब 6 महीने पूर्व से तो इस कारोबार में काफी इजाफा हुआ है बताते हैं कि 6 महीने के अंतराल में अवैध रेत का परिवहन करने वाले ट्रैक्टरों की संख्या भी बढ़ गई है अब इन दिनों हालत यह हो गई है कि शाम ढलने के बाद क्षेत्र की सड़कों पर चलना काफी जोखिम भरा कार्य रहता है क्योंकि इन सड़कों पर रेत लोड ट्रैक्टर फर्राटे मारते हैं

गोपद नदी से हो रहा अवैध उत्खनन

बताते हैं की निवास क्षेत्र अंतर्गत हरदी, महुआ गांव, निवास, पापल में अवैध रेत का कारोबार चल रहा है
तथा गोपद नदी हर्दी एवं कटई तथा निगरी से रेत का अवैध उत्खनन किया जाता है,

निवास पुलिस के लिए चुनौती बनी यह अवैध कारोबार

निवास क्षेत्र में इन दिनों रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि यह अवैध कारोबार अब धीरे-धीरे निवास पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है आरोप है कि रेत माफियाओं का एक गिरोह है जो खुलेआम इस कारोबार को अंजाम दे रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »