Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

थाना प्रभारी एवं स्टाफ ने धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश,10 मोबाइलों सहित लाखों की सामग्री जप्त,कुंडेश्वर टाइम्स उपसम्पादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwaertimes)- पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय वीपी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोविंदगढ़ शिवा अग्रवाल के द्वारा स्टाफ के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गैंग को किया है गिरफ्तार विस्तृत वर्णन इस प्रकार से है कि दिनांक06/ 04/23को फरियादीया संगीता ने अन्य 10 महिलाओं के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लिखाई थी की दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंच कर बताएं कि शासन द्वारा हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं सभी लोग अपना अपना आधार कार्ड नंबर नोट करा कर अंगूठा लगाने वाली मशीन में अंगूठा लगा दें सभी महिलाओं ने अपना आधार कार्ड देकर मशीनों में अंगूठा लगा दिया और वह आरोपी मौके से फरार हो गए बाद में महिलाओं को पता चला कि हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर उनके साथ ठगी की गई है ऐसा ही एक मामला दिनांक 12/04/23को आया जिसमें फरियादया गुंजी के साथ भी उसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया पूरे क्षेत्र में जनता को जागरूक करने के साथ-साथ थाना गोविंदगढ़ की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की मुहिम शुरू की और दिनांक 13/04/23 को को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनका मुख्य सरगना आरोपी विकास कोरी मनगवां में बैठकर एक गिरोह संचालित कर रहा था जो नए नए लड़कों को अपनी बातों में उलझा कर अपराध करने के लिए रजामंद करके लड़कों को अंगूठा लगाकर पैसा निकालने वाली मशीन एक मोबाइल एक आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराता था जिसके द्वारा लड़कों द्वारा क्षेत्रों में जाकर देहात में महिलाओं के साथ हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की जाती थी इस प्रकार थाना गोविंदगढ़ पुलिस द्वारा 420 के दो मामले दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं नए लोगों को इनका शिकार होने से बचाया।

जप्त सामग्री-

10 मोबाइल कीमती ₹200000 एक मोटरसाइकिल कीमती ₹100000 5 थंब इंप्रेशन मशीन जिनकी कीमत ₹20000
साथ ही आरोपियों के बैंक खातों को भी होल्ड रखा गया है जिनमें लाखों रुपए होना बताया जा रहा है कई बड़े नाम आ सकते हैं सामने

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी गोविंदगढ़ शिवा अग्रवाल, उप निरीक्षक महेंद्र पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुनील पांडे, प्रधान आरक्षक किमला प्रजापति, आरक्षक उपेंद्र सिंह बघेल, आरक्षक प्रिंस सिंह बघेल, आरक्षक दिवाकर तिवारी, आरक्षक देवराज गौतम, महिला आरक्षक शिवानी सिंह, गीतांजलि झरिया, एवं अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »