Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

डाक्टरों ने भी नहीं देखा ऐसा चमत्कार, मरने के बाद पुनः जिंदा होने की दो अलग-अलग चमत्कारी घटनाओं ने सभी को हैरत मे डाला

कहते हैं जीना मरना तो ऊपर वाले के हाथ में है लेकिन कई बार किसी के मरने के बाद चमत्कारिक तरीके से जीवित होने के दावे भी किए जाते हैं. एक 16 साल के लड़के सैमी बरको के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन दावा है कि ये लड़का कुछ मिनटों के लिए नहीं बल्कि पूरे दो घंटों के लिए मर गया था.

टेक्सास के मिसौरी शहर में रॉक क्लाइंबिंग के लिए गए सैमी को हार्ट अटैक हो गया और उसके शरीर ने रेस्पांस देना बंद कर दिया.

दो घंटों तक सीपीआर दिया

सैमी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. सैम बिल्कुल रेस्पांस नहीं दे रहा था. इसके बावजूद उसे बचाने की कोशिश में डॉक्टरों ने दो घंटों तक उसे सीपीआर दिया. इसके बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो डॉक्टरो ने सैमी के परिवार से कह दिया- वह मर गया है. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर ही था.

‘ओह माई गॉड… वो हिल रहा है’

कथित तौर पर अचानक परिवार को सैमी के शरीर में मूवमेंट दिखा. सैमी की मां जेनिफर जोर से चिल्लाई – ओह माई गॉड… वो हिल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने ऐसा चमत्कार पहले कभी नहीं देखा था. जैनिफर ने कहा- अचानक भगवान ने हमारी सुन ली और हमारा बच्चा मरकर जीवित हो गया.

सैमी को हुआ शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ था

डॉक्टरों का कहना है कि सैमी के दिमाग तक लंबे समय तक ऑक्सीजन नहीं पहुंची थी. इसलिए माना जा रहा था कि उसे सूपर रेयर जेनेटिक डिसॉडर हुआ है जिसने उसके हार्ट पर अफेक्ट किया है जिसे Catecholaminergic polymorphic ventricular tachycardia (CPVT) कहते हैं. लेकिन ऐसा नहीं था बल्कि उसे सिर्फ शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हुआ था. उसे पूरी घटना ठीक से याद नहीं थी बल्कि कुछ सेकंड की कहानी के टुकड़ों में बातें याद आ रही थीं. सैमी का कहना है कि उस दिन क्या हुआ उसे ठीक से याद नहीं. घटना के बाद सैमी पूरी तरह ठीक होने तक महीने भर अस्पताल में भर्ती रहा . हालांकि अब वह ठीक है.।

मर कर जीवित हुआ था 55 साल का शख्स

गौरतलब है कि बीते दिनों इंग्लैंड से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां के केविन हिल के साथ ऐसा ही कुछ हुआ था. 55 साल के हिल उस वक्त अस्पताल में थे, जब अचानक उनके दिल की धड़कनें रुक गईं. उनका कहना है कि उन्होंने मरने और फिर वापस जिंदा होने को अनुभव किया है. केविन पेशे से एक लेखक हैं.

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, केविन ने बताया कि वह अपना शरीर नहीं देख रहे थे बल्कि वह तो उससे अलग हो चुके थे. वह देख पा रहे थे कि अस्पताल में तब क्या कुछ हो रहा है. उन्होंने आगे बताया कि जब उनकी नजर अपने शरीर पर पड़ी तो उससे खून बह रहा था. हालत गंभीर थी. अस्पताल का स्टाफ खून को बहने से रोकने के लिए कोशिश कर रहा था. केविन ने आगे बताया कि उन्हें कन्फर्म हो गया कि वह मर चुके हैं. हालांकि, तभी अचानक उनकी आंखें खुलीं और महसूस हुआ कि वह वापस जिंदा हो गए हैं. तब शरीर से भी खून बहना बंद हो गया था. उन्हें ये एहसास हुआ कि उनके मरने का सही वक्त अभी नहीं आया है. इस दौरान उन्हें परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास हुआ.।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »