Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सिंगरौली पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गस्त के दौरान 231 आरोपियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा आगामी त्योहारों एवं जिला रीवा में पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में औचक कॉम्बिग गश्त कराया गया ।

दिनांक 19.04.2023 को तीन सौ पुलिस कर्मियों की 20 टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों व गुण्डा/निगरानी बदमाशों के साथ-साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 231 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुभाग के राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में 300 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की 20 टीमें बनाकर एवं सभी को ब्रीफ कर नाइट कॉन्बिंग गस्त की। रात भर चली इस कार्यवाही में लगभग 06 घण्टे में 55 गिरफ्तारी वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 8 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 82 निगरानी बदमाश, 77 गुण्डा बदमाश को चेक किया गया तथा 07 अवैध की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा 01 जिला बदर आरोपी को चेक किया गया। इस दौरान शहर एवं कस्बों में एटीएम एवं बैंकों की सुरक्षा में लगाए गए उपकरण एवं सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया।

साथ ही 10 वर्ष से अधिक समय से फरार स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार किये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई। रात्रि कॉम्बिग गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारीगणों नें पेट्रोलिंग कर प्रमुख चौक-चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ की गई। इस दौरान बेवजह घूमते पाये गये युवकों को पुलिस अधिकारियों ने फटकार लगाकर समझाईश दिया गया, वही परिवारजन के साथ सफर कर रहे व्यक्त्यिों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी ध्यान रखा गया। यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ की गई। इसकी जानकारी लीक नहीं होने से ज्यादा से ज्यादा बदमाशों को पकड़ा जा सका।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »