Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सरकारी स्कूल की किताबें बच्चों को मिलने की जगह कबाड़ मे जा रही थी बिकने, ग्रामीणों ने आटो सहित पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, अंशुल द्विवेदी की रिपोर्ट

नईगढ़ी(kundeshwartimes)- शासन द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए मुफ्त में दी जाने वाली पुस्तक को जिम्मेदार शिक्षकों द्वारा कबाड़ के भाव बेचने का मामला प्रकाश में आया है। शासकीय पुस्तक से लोड ऑटो को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय रामपुर का। रामपुर चौकी प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे मौके पर। बच्चों को वितरित किए जाने वाली पुस्तक को शिक्षकों द्वारा कबाड़ के भाव बिक्री किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। फिलहाल पुलिस द्वारा शासकीय पुस्तक से लदे ऑटो को जप्त कर रामपुर विद्यालय के शिक्षकों से की जा रही है पूछताछ।

विदित हो कि जहां एक और शासन द्वारा छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ पुस्तकें पढ़ने के लिए भी निशुल्क प्रदान की जाती है तो वहीं दूसरी ओर शासकीय शिक्षकों की अकर्मण्यता एवं उनके रवैए से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को राशि किताबों का लाभ नहीं मिल पाता और इस तरह से अंत में इन किताबों को कबाड़ के भाव बेच दिया जाता है जो कहीं ना कहीं एक बड़े जांच का विषय है निश्चित रूप से यदि पुलिस इस मामले में सख्ती से पूछताछ करती है तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है देखना यह है कि शिक्षा विभाग के आला अधिकारी ऐसे भ्रष्ट शिक्षकों के विरुद्ध क्या कार्यवाही करते हैं या फिर सब यूं ही दफन हो जाएगा इतना ही नहीं अगर देखा जाए तो यह केवल नईगढ़ी के रामपुर विद्यालय का ही मामला नहीं अपितु जिले की कई ऐसी विद्यालय हैं इस तरह के दृश्य देखने को मिल सकते हैं बाहर हाल जो मामला सामने आया है और पूरी तरह से संदिग्ध नजर आ रहा है क्योंकि ग्रामीणों ने ऑटो में भरी सरकारी स्कूल की किताबों को पकड़ा है और पुलिस को सौंपा है पुलिस द्वारा शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है मामले का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »