Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

देवसर बाजार में संचालित कबाड़ दुकानों की वजह से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातें,सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

देवसर(KUNDESHWAR TIMES) जियावन थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं आम बात हो गई हैं,आए दिन किसी न किसी गांव में छोटी बड़ी चोरी की वारदातें होती रहती हैं,दरअसल इन चोरी की घटनाओं में अंकुश इसलिए नही लग पा रहा है क्योंकि चोरों को चोरी का सामान बेचने मे कोई कठिनाई नहीं होती,बड़े ही आसानी से चोरी का कोई भी सामान देवसर बाजार स्थित कबाड़ की दुकानों में बेंचा जा सकता है,ऐसी स्थिति में अब यह माना जा रहा है कि इन कबाड़ की दुकानों की वजह से क्षेत्र में चोरियां हो रही हैं,अभी हाल ही में क्षेत्र में दो जगह बड़ी चोरियां हुई लेकिन आज तक न तो चोरी गए किसी भी समान का पता लग सका और न ही चोरों का,इसी तरह से छोटी छोटी चोरियां तो अक्सर होती रहती हैं,कुल मिलाकर देवसर क्षेत्र में इन दिनों पूरी तरह से चोरों का आतंक है,साथ ही क्षेत्र में यदि किसी के घर चोरी हुई तो चोरी गए समान का मिलना लगभग असम्भव रहता है,उसकी मुख्य वजह यही मानी जा रही है कि चोरी का सामान इन कबाड़ की दुकानों में पहुंच जाता है और ये कबाड़ ब्यावसायी रातों रात ट्रक में लोड कर सभी समान अन्य प्रांतों में भेज दिया करते हैं,ऐसे में यदि चोरी की बरदातों पर अंकुश लगाना है तो सबसे पहले इन कबाड़ की दुकानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

नौढिया बाजार में संचालित है तीन दुकानें

बताया जाता है कि जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत नौढिया बाजार में तीन तीन कबाड़ की दुकानें संचालित है,जिसमें एक दुकान पूर्वी बायपास में इरफान कबाड़ी की तथा एक दुकान सेंट मेरी स्कूल के बगल में पप्पू कबाड़ी की वहीं एक दुकान सहुआर पेट्रोल पंप के बगल में आयुष गुप्ता की इस तरह से तीन दुकाने इन दिनों देवसर बाजार के आसपास संचालित हैं।

कबाड़ दुकानों में पहुंच रहा चोरी का सामान

बताया जाता है कि इन कबाड़ की दुकानों में बेधड़क चोरी का सामान पहुंच रहा है,कबाड़ माफिया कबाड़ खरीदने के नाम गांवों में घूमते रहते हैं उसी दौरान घरों के बाहर पड़े सामानों पर नजर बनाए रहते हैं तथा रात होते ही वही समान पार कर रातों रात कबाड़ की दुकानों में पहूंचा देते हैं

आए दिन होती हैं चोरी की घटनाएं

जियावन थाना क्षेत्र में पिछले कुछ अंतराल से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं,हालत यह हो गई है की शाम ढलने के बाद यदि घरों के बाहर कुछ सामान पड़ा रह गया तो समझो सुबह तक गायब हो जाएगा,गाड़ियों के पार्ट्स सिंचाई पंप ,तथा इसी तरह के अन्य सामान की चोरी तो क्षेत्र में आम बात हो गई है,शायद ही क्षेत्र के कोई ऐसे शख्स हों जो चोरी की घटनाओं के शिकार ना हुए हों

इनका कहना है

कबाड़ दुकानों की जांच की जाएगी तथा जांच के दौरान चोरी का सामान पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी

एन पी तिवारी
एसआई थाना जियावन

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »