Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

स्थानांतरित संविदा सहायक यंत्री एक महीने बाद भी नहीं हुए भारमुक्त,शहडोल जिले के लिए हुआ है स्थानांतरण,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwadrtimes) ,सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत बैढऩ के मनरेगा में पदस्थ संविदा सहायक उपयंत्री को स्थानांतरण होने के एक महीने बाद भी भारमुक्त नहीं किया गया है। जबकि बैढऩ में करीब दस से बारह सालों से संविदा सहायक यंत्री पदस्थ हैं।


उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के द्वारा 5 अपै्रल को जनपद पंचायत बैढऩ के मनरेगा में पदस्थ संविदा सहायक यंत्री रामसुहावन सिंह का तबादला शहडोल जिले के लिए किया गया था। लेकिन अभी तक सहायक यंत्री को जिला पंचायत के सीईओ द्वारा भारमुक्त नहीं किया गया है। 12 वर्षों से एक ही जिले में पदस्थ स्थानांतरित संविदा सहायक यंत्री पर जिला पंचायत की मेहरबानी समझ से परे है। स्थानांतरण के एक महीने बाद भी सहायक यंत्री को भारमुक्त नहीं किया जा रहा है। इस बात को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
जानकारी के अनुसार
विकास आयुक्त कार्यालय म.प्र.भोपाल के द्वारा 14 सितम्बर 2022 को मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के लिए एक आदेश जारी किया गया था। जिसमें उल्लेख था कि मनरेगा के अंतर्गत संविदा पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों में पदस्थ अधिकारी,कर्मचारियों की पदस्थापना संबंधी जानकारी प्रस्तुत करें। पत्र में लिखा था कि जिला स्तर पर पदस्थ अधिकारी,कर्मचारी जिनकी पदस्थापना एक ही स्थान पर पांच वर्ष से अधिक हो चुकी है जनपद स्तर पर 7 वर्ष से अधिक पदस्थापना हो चुकी हो जिनका जिले के अंदर कलेक्टर के अनुमोदन से पदस्थापना परिवर्तन किया जावे, जिन्हें जिले से बाहर स्थान परिवर्तन किया जाना है उनका प्रस्ताव परिषद् मुख्यालय में भेेजेें एवं जिनके विरूद्ध गंभीर शिकायतें,वित्तीय अनियमितताएं हैं ऐसी शिकायतें के प्रथम दृष्टया में प्रमाणित पाये जाने पर स्थान परिवर्तन प्रस्ताव मांगा गया है,किन्तु आरोप लग रहा है कि जिला पंचायत के अधिकारी विकास आयुक्त के आदेश को दरकिनार कर दिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »