Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

त्योंथर का घूमा और मऊगंज का घुरेहटा औद्योगिक क्षेत्र बनने का सपना कोरी घोषणा हो साबित शिवरतन नामदेव

कटरा (kundeshwartimes)- विगत डेढ़ दो वर्ष पहले, त्योंथर के घुमा में उद्योग लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा के द्वारा की गई थी, वर्चुअली भूमि पूजन भी मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा किया गया था, मऊगंज के घुरेहटा को तो विगत कई सालों पहले औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया था, लेकिन आज तक ना ही घूमा और ना ही घुरेहटा में उद्योगों की स्थापना हो पाई है, घुमा और घुरेहटा दोनों जगह उद्योग लगाने के लिए जमीन भी चिन्हित की जा चुकी है।

बताया जाता है कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए पैसे भी मंजूर हो गए हैं, फिर वह कौन से कारण हैं की धरातल में काम नहीं हो पा रहा है, जब उपरोक्त दोनों जगहों को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया तो अत्यंत पिछड़े त्योंथर और मऊगंज क्षेत्र के रहवासियों में खुशी की लहर दौड़ी थी, लोगों को लगा कि अब हमारे क्षेत्र का भी विकास होगा ,गांव घर में ही रोजगार मिलेगा, लेकिन जैसे जैसे समय बीतता जा रहा है लोगों की खुशियां काफूर होती जा रही हैं, विपक्षी लोगों को जनता को बरगलाने का एक बढ़िया मौका मिल गया है, चाहे चाय की दुकान हो या बस का सफर जब भी विकास की चर्चा होने लगती है तो, विपक्षी टूट पड़ते हैं, उनका एक ही कहना रहता है कि मामा तो केवल घोषणा वीर है, लोगों का कहना है कि जब मामा विकास की 1000 घोषणाएं करते हैं तब कहीं जाकर दस -बीस काम होते हैं,

लोगों का यह भी कहना है कि बीते साडे चार साल की घोषणा केवल चुनावी घोषणा है, चार महीने बाद चुनाव का शंखनाद हो जाएगा, पांच वर्ष के लिए फिर से वोट मांगे जाएंगे ,फिर अगली सरकार में विकास के वादे किए जाएंगे, विगत 20 साल से यही हो रहा है, जनता अबाक है, वह केवल अपने आप को ठगा महसूस कर रही है ,जनता केवल राजनीतिक पार्टियों और सरकार के नुमाइंदों का मुंह ताकती रहती है ।

विगत कुछ माह पहले ढोल नगाड़े के साथ सरकार ने विकास यात्रा निकाला, विधायकों सांसदों को सख्त हिदायत दी गई कि दिल्ली भोपाल छोड़कर क्षेत्र में जाओ लोगों के दुख दर्द सुनो, जो गरीब सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं उन्हें तत्काल सुविधा उपलब्ध कराओ, जिला प्रशासन को भी साथ में लेकर जाओ ,विकास यात्रा में जिला प्रशासन भी साथ साथ चल रहा था, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वासियों के द्वारा ज्यादातर आवेदन में गरीबी रेखा में नाम जोड़ने, वृद्धा पेंशन और खाद्यान्न दिलाए जाने की मांग की गई ,गांव में सरकार को देखकर लोगों के मन में एक आशा का संचार हुआ, चेहरे पर मुस्कान लौटी, लोगों ने सोचा चलो देर से ही सही अब तो सुविधा मिलेगी ,क्योंकि सरकार जो हमारे घर तक आई है ,लेकिन कुछ ही दिनों में उनके चेहरे की मुस्कान गायब हो गई ,अब वही ढाक के तीन पात, जब सरपंचों ने बताया कि विकास यात्रा में दिए गए आवेदन पर कोई काम नहीं हो रहा है ,संबंधित अधिकारियों के अनुसार सरकारें ऐसी घोषणा करती रहती हैं, अब यह एक विचारणीय प्रश्न है कि वाकई में सरकार घोषणा वीर हैं या फिर अधिकारी सरकारी योजनाओं का पलीता लगा रहे हैं , लोगों का यह भी कहना है कि अपात्र लोगों का काम पैसे के दम पर अधिकारी खूब कर रहे हैं ,लेकिन पात्र लोगों का काम नहीं हो रहा है ,बिजली विभाग भी ऊल जलूल बिल वसूल कर सरकार को बदनाम करने पर तुली हुई है, यदि जल्द ही मध्यप्रदेश सरकार नहीं चेती तो फिर घोषणा वीर का ठप्पा आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट देखने को मिलेगा ,अभी वक्त है, जो विकास संबंधित घोषणाएं की गई हैं ,उन पर जमीनी स्तर पर कार्य शुरू किया जाए, विकास यात्रा में गरीबों द्वारा दिए गए आवेदन में मांग की पूर्ति की जाए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »