Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पति-पत्नी के अपहरण की कोशिश, नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार,कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimed) रीवा निवासी दंपती का सतना जिले में अपहरण की कोशिश ने सनसनी मचा दी। रीवा जिले के ग्राम सहेबा निवासी धर्मेंद्र तिवारी पिता लवकुश तिवारी उम्र 26 वर्ष एवं पत्नी अंजली उम्र 21 वर्ष का ब्लैक कार में सवार होकर आए बदमाशों ने सोमवार की दोपहर अपहरण कर लिया एक नाबालिग समेत 5 बदमाश उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा कर निकल गए। इस दौरान रीवा पुलिस को सूचना मिली तो उसने रीवा के साथ-साथ सतना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया। सतना पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच अमदरा टोल प्लाजा के पास बिना नंबर की काले रंग की कार पर पुलिस की नजर पड़ी। कार सवार लोगों ने पुलिस को देख कर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन अमदरा पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोक ली। बिना नंबर की कार में ले जाए जा रहे दंपती को सतना की अमदरा थाना पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया है। इस मामले में एक नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर एक बिना नंबर की कार जब्त की है।

कंट्रोल रूम से मिली थी सूचना

सतना पुलिस ने रीवा कंट्रोल से मिली सूचना पर नाकाबंदी कर एक दंपती के अपहरण की कोशिश नाकाम कर दी। सतना की अमदरा थाना पुलिस ने पति-पत्नी को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराकर नाबालिग समेत 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से टाटा कंपनी की बिना नंबर की काले रंग की एक कार भी जब्त की गई है। सूचना मिलने पर रीवा की समान थाना पुलिस ने अमदरा पहुंच कर आरोपितों को अपने कब्जे में ले लिया है।

हुई कार की तलाशी

कार में धर्मेंद्र और अंजली बैठे हुए मिले। पूछताछ कर अमदरा पुलिस ने रीवा कंट्रोल से अपहर्ताओं और अपहृतों के बारे में जानकारी की तस्दीक की और अपहर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में हर्षवर्धन सिंह पिता विजय सिंह एवं अमन मिश्रा पिता नागेंद्र मिश्रा दोनों निवासी रतहरा, आदित्य विक्रम सिंह पिता धीरेंद्र सिंह निवासी रामनई रायपुर कर्चुलियान,पंकज शर्मा पिता रामदास शर्मा निवासी बांसघाट रीवा एवं बजरंग नगर रीवा निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग शामिल है।

लेन-देन के था मामला

धर्मेंद्र और अंजली ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें पैसों के लेन-देन के मामले में जबरिया अपने साथ सागर ले जा रहे थे। उधर, आरोपितों ने पुलिस को यह कहते हुए गुमराह करने की कोशिश की है कि धर्मेंद्र और अंजली उनकी गाड़ी में अपनी मर्जी से बैठे थे। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र तिवारी सागर में हर्षवर्धन सिंह के यहां वाहनों में यूरिया डालने का काम करता है। उस काम के सिलसिले में इनका पैसों के लेनदेन का मामला था। पैसों की वसूली के लिए हर्षवर्धन अपने 4 अन्य साथियों को लेकर धर्मेंद्र के पास पहुंचा था। पैसे न मिलने पर वह पति-पत्नी को पकड़ कर सागर ले जा रहा था। अमदरा थाना प्रभारी राजेंद्र पाठक ने बताया कि दंपती को मुक्त करा लिया है। बताया गया है कि पूरा मामला महज 70 हजार रुपये को लेकर किया गया है। आरोपित रीवा की समान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं। समान पुलिस ही मामले की जांच कर रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »