Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अमेरिका से आई सूचना पर सिंगरौली पुलिस ने नर्सिंग छात्रा की बचाई जान, इंटरनेट मीडिया में आत्मदाह करने पोस्ट की थी अपलोड,सिंगरौली जय कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- प्रदेश की राज्य साइबर सेल ने रविवार को सिंगरौली जिले की रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा को खुदकुशी करने से बचा लिया। साइबर सेल के पास सीधे अमेरिका मेटा फेसबुक के अधिकारियों द्वारा इसके बारे में सूचना दी गई थी। जानकारी मिलते ही तकनीकी अध्ययन के बाद छात्रा की पहचान कर सिंगरौली की बैढ़न पुलिस को सक्रिय किया गया था। राज्य साइबर सेल के एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि रविवार को मेटा (फेसबुक) अमेरिका के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती जो कि मध्यप्रदेश, भारत की निवासी है ने अपने इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्ट्राग्राम पर आत्मदाह करने की पोस्ट अपलोड की है। जानकारी मिलने पर राज्य सायबर सेल की टीम ने टेक्निकल एनालिसिस द्वारा डिकोड कर युवती का पता मालूम किया तो आइपी एट्रेस से पता चला कि उक्त युवती सिंगरौली जिले की रहने वाली है, इस पर राज्य साइबर पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी को युवती के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस पर सिंगरौली पुलिस उस युवती के घर पर पहुंची तो वह मिल गई, बाद में स्वजनों को पूरा घटनाक्रम बताया और छात्रा की काउंसलिंग कराई गई। इस तरह से राज्य साइबर सेल की टीम की सक्रियता से युवती की जान बच गई।

पुलिस ने दिखाई तत्परता बच गई जान

शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सकरी होकर तत्परता दिखाई और युवती के स्वजन को पूरे घटनाक्रम को बताया। पुलिस माता पिता के साथ बेटी के पास तक पहुंच गए। उसे समझाइश दिया गया और माता पिता के साथ कर दिया गया है।

रिश्तेदार के यहां रहकर कर रही थी पढ़ाई

युवती अपने रिश्तेदार के यहां रहकर कालेज की पढ़ाई कर रही थी। माता-पिता से बातचीत भी होती रही है। इस घटना को रिश्तेदार के यहां ही अंजाम दे रही थी। जैसे ही उसने इंस्टाग्राम में वीडियो को अपलोड किया तत्काल पुलिस हरकत में आ गई और एक जान को बचा लिया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »