मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर लगा कर किया गया समस्याओं का निराकरण।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपत दास गुप्ता की रिपोर्ट
हनुमना(kundeshwartimes) मुख्यमंत्री जन सेवा योजना अभियान के तहत हनुमाना मऊगंज अनुभाग के थाना क्षेत्रों में शिविर लगाकर सीएम हेल्पलाइन के मामलों को निराकरण की हुई अभिनव पहल हनुमाना थाने में लगाए गए शिविर में एसडीएम एके सिंह एसडीओपी नवीन दुबे तथा हनुमाना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले की उपस्थित में तकरीबन दर्जन भर सीएम हेल्पलाइन से संबंधित केसो का जहां किया गया निर्णय निराकरण वहीं एसडीएम एके सिंह ने बताया कि हनुमना अनुभाग के अंतर्गत 100 से अधिक मामले लंबित हैं जिनमें तकरीबन 10 मामलों का निराकरण कर सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद करा दी गई है जबकि एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि हनुमाना शाहपुर नईगढ़ी एवं मऊगंज के थानों में सीएम हेल्पलाइन को लेकर लगातार 15 दिनों तक शिविर लगाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस राजस्व तथा अन्य मामलों को भी निराकरण करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है इस अवसर पर काफी संख्या में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




