Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

छोटेलाल पटेल ने देह दानकर “परोपकाराय इदं शरीरम् “का अक्षर से पालन किया है-जनसंघ संस्थापक वैद्य सरयू प्रसाद ।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपत दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना(kundeshwartimes) _राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय छोटेलाल पटेल की इच्छा अनुसार उनके पार्थिव देह को मेडिकल छात्रों के अध्ययन अध्यापन है श्याम शाह मेडिकल चिकित्सालय को दान दिए जाने पर साधुवाद व्यक्त करते हुए कहां है की स्वर्गीय पटेल ने महर्षि दाधीचि की सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए “परोपकाराय बहंति नद्य :, परोपकाराय फलंति वृक्षा:,परोपकराय दुहंति गाव: ,परोपकाराय इदं शरीरम्।” जैसी सूक्ति का अक्षरशः पालन कर समाज के प्रेरणा श्रोत बने हैं। उपरोक्त बातें विंध्य में जनसंघ के संस्थापक तथा लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ भाजपा नेता नाड़ी विशेषज्ञ सरयू प्रसाद वैद्य ने राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल द्वारा उनके पिता छोटेलाल पटेल की मृत्यु उपरांत उनके पार्थिव शरीर को श्याम शाह मेडिकल कॉलेज दान दिए जाने पर कहीं ।उल्लेखनीय है कि श्री पटेल का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद भोपाल की एम्स चिकित्सालय में मंगलवार को निधन हो गया था उनके निधन के पश्चात उनके पुत्र राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मऊगंज क्षेत्र के विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वे नेत्र किडनी आदि कई अंगों का दान करना चाहते थे लेकिन डॉक्टरों से संपर्क करने पर डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी स्थिति में पहुंच चुके है कि अब किडनी ट्रांसप्लांट संभव नहीं है ना ही अन्य अंग उपयोग में लाए जा सकते हैं आता अंत में पार्थिव देह को ही मेडिकल चिकित्सालय मैं छात्रों के अध्ययन अध्यापन हेतु देने की इच्छा जताई थी और उसी के अनुरूप श्याम शाह मेडिकल चिकित्सालय मैं श्रद्धांजलि उपरांत उनके पार्थिव देह को सभी की उपस्थिति में विधायक श्री पटेल ने विधिवत दान दे दिया।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »