Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

घर से लापता युवक का झाड़ में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।घर में बजनी थी शहनाई,खुशियां मातम में तब्दील।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंगर की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes)/ –
जवा तहसील थाना अतरैला अंतर्गत गंज गांव में रोड के किनारे झाड़ में शव पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने अतरैला पुलिस को दी।
जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। गुमशुदगी के आधार पर घटना की सूचना जवा पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर परिजन पहुंचे। जहां (मृतक)राम बिहारी माझी पिता अच्छेलाल माझी उम्र 22 वर्ष निवासी सितलहा बाबा का बगार थाना जवा के रूप में पहचान हुई।


जहां पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सीएचसी जवा लाया गया।
जहां मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

मृतक के पिता अच्छेलाल मांझी ने बताया कि मेरी बड़ी बेटी की शादी होनी है।22मई को तिलक व 17 मई को बारात आनी थी। शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए 15 मई को बिहारी लाल पूरा दिन हमारे साथ रिश्तेदारों के यहां कार्ड बटवाया। रात में अपने दोस्तों के साथ बारात जाने का हवाला देकर चला गया था। लेकिन फिर मेरा बालक लौटकर नहीं आ सका। लौटकर नहीं आने पर पहले अपनी सगे संबंधियों के यहां पता किया।लेकिन जब बहुत ढूंढने के बावजूद दो दिन तक जब मेरे बालक (मृतक) बिहारीलाल का पता नहीं चला।तब 17 मई को जवा थाने में आकर गुमशुदगी दर्ज करवाया।
इधर परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या कर झाड़ में फेक दिया गया।
पुलिस संदेह के आधार पर आरोपियों की पता लगा रही है।शीघ्र ही खुलासा हो सकता है।
लेकिन अभी जवा पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
खबर लिखे जाने तक सीएचसी जवा में शव का पीएम हो रहा था।


वहीं घटना की खबर लगते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह,प्रभाकर पटेल मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »