Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का जायजा लेने देवसर के सरौधा पहुंचे कमिश्नर रीवा, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, तथा तहसीलदार रहे मौजूद,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली/देवसर(kundeshwartimes)- भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागो द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ का पात्र हितग्राहियो को लाभ पहुचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरा चरण 10 मई से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है।

जन सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनो का शत प्रतिशत निराकरण कर हितग्राहियो को लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाये उक्त आशय का निर्देश देवसर के सरौंधा पहुंचे कमिश्नर रीवा द्वारा विभागीय अधिकारियो को दिया गया। उपस्थित अधिकारियो को निर्देश देते हुये कमिश्नर ने कहा कि 16 मई से जिले के सभी ग्राम पंचायतो में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए सेक्टर अधिकारी एवं सहायक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किये गये है। उन्होने निर्देश दिया कि संबंधित शिविरो के सेक्टर अधिकारी अनिवार्य रूप से शिविर में पहुचकर शिविर में उपस्थित हितग्राहियो को पात्रता अनुसार लाभ प्रदान कराये।


कमिश्नर ने कहा कि शिविर में प्राप्त होने वाले शत प्रतिशत आवेदनो का निरकारण करें,उन्होने कहा कि शिविर में जाति प्रमाण पत्र के साथ साथ अन्य 67 चिन्हित सेवाओ के लाभ से हितग्राहियो को लाभान्वित कराये।


उन्होने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही अभियान के दौरान योजनाओ के लाभ से बंचित न रहे। शासन के मंशानुरूप हितग्राहियो को लाभ दिलाये। उन्होने निर्देश दिये कि शिविर के दौरान सेक्टर अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के पंचायतो में सीएम हेल्प लाईन के लंबित प्रकरणो का भी निराकरण संतुष्टि पूर्वक कराया जाना सुनिश्चित करेगे।

उक्त अवसर पर कमिश्नर रीवा के अलावा कलेक्टर अरूण कुमार परमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह सहित ग्राम वाशी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »