Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रेम प्रसंग का राज पत्नी से बताने के चलते कपड़ा व्यापारी को उतारा गया था मौत के घाट,पुलिस ने किया खुलासा,कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपति दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes)- दिनांक 22.05.2023 की मध्य रात्रि अर्जुन नगर ग्राउण्ड में कपड़ा व्यापारी वैभव सिंह पिता नागेन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम चूंद थाना जैतवारा सतना अर्जुन नगर रीवा की आरोपी राजू सिंह ,बिट्टू तिवारी एवं एक अन्य व्यक्ति द्वारा लाठी डंडा से मारपीट कर हत्या कर दी गयी थी जिस पर थाना अमहिया में फरियादी अतुल कुमार विश्वकर्मा पिता गुड्डू विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी रामायण वकील के घर के पीछे अमहिया थाना अमहिया जिला रीवा की सूचना पर अपराध क्र. 195/2023 धारा 302,34 भादवि का तथा मर्ग क्र. 25/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर पुलिस अधी० म‍होदय रीवा श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनकर के हमराह गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुये आरोपिया बिट्टू तिवारी उर्फ गीतांजली तिवारी पिता राममिलन तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी महर्षी स्कूल के पीछे द्वारिका नगर रीवा को दिनांक 23.05.2023 को एवं आरोपी राजू सिंह बघेल पिता हीरामणि बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी पीटीएस चौराहा रीवा एवं उसके साथी अजीत कुमार पटेल पिता स्व. रामनरेश पटेल निवासी चोरगड़ी थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा को दिनांक 24.05.2023 को दस्तयाब कर आरोपियो से पूछताछ की गई जिससे पता चला की मृतक वैभव सिंह आरोपी राजू सिंह का बचपन का दोस्त था जिसकी अर्जुन नगर रीवा में कपड़े की दुकान थी आरोपी राजू सिंह इवेन्ट प्लानर था जिसके यहां आरोपिया बिट्टू तिवारी काम करती थी राजू सिंह एवं बिट्टू तिवारी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके संबंध में मृतक वैभव सिंह ने राजू की पत्नी को बता दिया था जिस कारण राजू सिंह एवं वैभव सिंह के बीच अनबन चल रही थी इसी बात पर से बिट्टू तिवारी ,राजू सिंह बघेल एवं अजीत पटेल मिलकर अर्जुन नगर ग्राउण्ड में वैभव सिंह की डंडे से पीटकर हत्या कर दिये।

नाम पता आरोपी- 1.

बिट्टू तिवारी उर्फ गीतांजली तिवारी पिता राममिलन तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी महर्षी स्कूल के पीछे द्वारिका नगर रीवा

2.राजू सिंह बघेल पिता हीरामणि बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी पीटीएस चौराहा रीवा 3.अजीत कुमार पटेल पिता स्व. रामनरेश पटेल निवासी चोरगड़ी थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा

मुख्य भूमिका

अति० पुलिस अधीक्षक रीवा अनिल सोनकर के हमराह गठित टीम नगर पुलिस अधी० शिवाली चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी अमहिया उनि निशा खूता,थाना प्रभारी सि०लाईन निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा, सायबर सेल प्रभारी निरी० वीरेन्‍द्र पटेल, उनि पुष्पेन्द्र यादव, उनि मृगेन्द्र सिंह,सउनि राजेन्द्र द्विवेदी, प्रधान आरक्षक 970 हफीजुर्रहमान,प्रधान आरक्षक 873 मकरध्वज तिवारी,आरक्षक 577 पीयुष मिश्रा ,आरक्षक 520 विक्रम वर्मा, आरक्षक 1013 धर्मेन्द्र पटेल ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »