Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट:एक पक्ष ने बोलेरो का तोड़ा कांच, बीच बचाव करने आए युवक को दूसरे पक्ष ने पीटा, दोनों पक्षों से FIR दर्ज,कुंडेश्वर टाइम्स के लिए अनूप कुशवाहा की रिपोर्ट

रीवा(kundeshwartimes)- रीवा जिले के बिछिया थाना अंतर्गत कनौजा मोहल्ले में दो पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने जहां बोलेरो का कांच तोड़कर सनसनी फैला दी। वहीं बीच बचाव करने आए युवक को दूसरे पक्ष ने जमकर पीटा है। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के बाद पहुंची बिछिया पुलिस ने विवाद को शांत कराया है। इसके बाद दोनों पक्ष से घायलों को संजय गांधी अस्पताल भेजवाया गया है। विवेचना में दोनों पक्षों की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बिछिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवाद के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक खौर निवासी गणेश द्विवेदी का टीकर निवासी संजय सिंह से वर्षों पुराना विवाद चल रहा है। दोनों एक दूसरे से रंजिश रखते हुए आ रहे है। दावा है कि 23 मई की रात संजय सिंह अपने साथी चतुर्भुज प्रसाद साहू, कमलेश पटेल, शशि सिंह व मुन्नालाल जायसवाल के साथ बोलेरो वाहन में सवार होकर रीवा से टीकर जा रहे थे। रास्ते में कनौजा गांव मिला।

वहां गणेश द्विवेदी सड़क के किनारे खड़े थे। ऐसे में संजय सिंह को पुरानी रंजिश याद आ गई। वे अपने साथियों के साथ वाहन से उतरकर गणेश द्विवेदी से विवाद करने लगे। इसी बीच मोहल्ले के काफी लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए। तब संजय सिंह का गुट कमजोर पड़ गया। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई।

फिर यही विवाद मारपीट का रूप ले लिया। तब गणेश द्विवेदी के पक्ष ने बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ कर दी। जिससे सामने का कांच टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बीच बचाव करने आए कनौजा निवासी विष्णू कुमार दाहिया के साथ मुन्नालाल जायसवाल ने मारपीट कर दी। ऐसे में दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। फिर पुलिस पहुंची।

बिछिया पुलिस ने फरियादी चतुर्भुज प्रसाद साहू की रिपोर्ट पर आरोपी गणेश द्विवेदी वगैरह के विरूद्ध आईपीसी की धारा 294, 323, 324,427, 506, 34 का अपराध दर्ज किया। इसी तरह फरियादी विष्णू कुमार दाहिया की रिपोर्ट पर आरोपी मुन्नालाल जायसवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,324,506, 34 की रिपोर्ट दर्ज हुई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »