Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ओडिशा ट्रेन हादसा, घटनास्थल पर पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, मरने वालों का आंकड़ा 233 हुआ पार

ओडिशा(kundeshwartimes)- ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 233 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। भारतीय सेना के कर्नल एसके दत्ता ने बताया कि सेना बीती रात से ही राहत और बचाव कार्यों में जुटी है और कोलकाता से और सैन्यकर्मियों को बुलाया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी घटनास्थल पहुंचने वाले हैं
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी अपना कोलकाता दौरा बीच में छोड़कर रेल हादसे वाली जगह पहुंचने वाले हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही देर में वह घटनास्थल पहुंच जाएंगे।

एनडीआरएफ की छह टीमें तैनात
रेल हादसे वाली जगह राहत और बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ के वरिष्ठ कमांडेंट जैकब किसपोट्टा ने बताया कि हमारी छह टीमें बीती रात से घटनास्थल पर काम कर रही हैं। साथ ही डॉग स्कवॉड और मेडिकल टीमें भी बचाव कार्यों में जुटी हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव। रेलमंत्री ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, मरने वालों का आंकड़ा 233 हुआ

ऐसे हुआ रेल हादसा

खबर के अनुसार, बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार शाम पटरी से उतर गई थी। जिसके चलते उसकी कुछ बोगियां बराबर वाली पटरी पर गिरीं। इसी बीच बराबर वाली पटरी पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और वह पटरी पर गिरी बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगियों से टकरा गई। चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस टक्कर लगने के बाद पटरी से उतरी तो उसकी कुछ बोगियां एक माल गाड़ी से टकरा गईं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »