Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मजौना पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच,अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अनुराग मोदी ने उप सरपंच की शिकायत पर गठित की जांच टीम।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

एक सप्ताह में देनी होगी जांच रिपोर्ट,कई घोटाले हो सकते हैं उजागर

देवसर(kundeshwartimes) जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत मजौना में पिछले लंबे अरसे से चल रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत होने के बाद इन दिनों अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी देवसर जनपद सीईओ अनुराग मोदी ने उप सरपंच अनुराग द्विवेदी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने के लिए टीम गठित किया है, जनपद पंचायत देवसर की तीन सदस्यीय टीम पूरे पंचायत की जांच करेगी तथा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं उन सब की गहन पड़ताल के बाद 1 सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपना होगा, माना जा रहा है यदि निष्पक्ष जांच हुई तो कई खुलासे सामने आएंगे क्योंकि बताते हैं कि पंचायत में होने वाले निर्माण कार्यों में जमकर घोटाला हुआ है कई कार्य तो सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए हैं जो कार्य हुए भी हैं उनमें जमकर गुणवत्ता की चोरी की गई है फर्जी मजदूरी का भुगतान भी जमकर हुआ है फिलहाल कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं जिनकी जांच चल रही है

तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

मजौना पंचायत की जांच जनपद पंचायत देवसर की तीन सदस्यीय टीम करेगी, टीम में उपयंत्री धर्मेंद्र सरियाम,प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी तथा सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा राम कुमार गुप्ता शामिल हैं,जांच टीम को एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपना होगा

निष्पक्ष जांच हुई तो होंगे कई खुलासे

मजौना उपसरपंच अनुराग द्विवेदी सहित कई ग्राम वासियों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में पिछले कुछ अर्से से जमकर घोटाले हुए हैं यदि जांच टीम ने निष्पक्ष जांच किया तो दावा किया जा रहा है कि कई घोटाले उजागर होंगे, बताया जाता है कि मजौना पंचायत में आदिवासी सरपंच होने का फायदा कुछ गांव के लोग उठाते हुए पंचायत की बागडोर अपने हाथ में लेकर जमकर भ्रष्टाचार किए हैं , फिलहाल जांच शुरू होते ही पंचायत में घोटाला करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »