Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भारतीय स्टेट बैंक से फर्जी लोन के मामले में तीन सदस्यीय जिला स्तरीय कमेटी राज्य कार्यालय के निर्देश पर गठित , समूह लोन की जांच की जाएगी जांच, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह/जबेरा(kundeshwartimes) भारतीय स्टेट बैंक जबेरा से शिकायतकर्ता सावित्री बाई नामदेव के नाम से एक लाख रुपये की लोन सुमन समूह द्वारा कथित फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले जाने की शिकायत एवम प्रकरण पर समुचित कार्यवाही हेतु आजीविका मिशन के राज्य कार्यालय भोपाल के आदेश पर एक तीन सदस्यीय जिला स्तर की कमेटी गठित की है जिसे बैंक एवम आजीविका मिशन तथा समूह के खिलाफ की गई शिकायत की जांच कर 10 जून तक अपना प्रतिवेदन सौपना है ।

जांच कमेटी में तिनेंद्र अहिरवार जिला प्रबन्धक सूक्ष्म वित्त , मिथलेश सिंह लघु उधमिता विकास एवम विकास खण्ड नोडल अधिकारी तथा जितेंद्र नेमा सहायक जिला प्रबन्धक वित्त शामिल है। ज्ञात हो कि जबेरा सहित दमोह जिले के विभिन्न ब्लॉक में स्वसहायता समूहों के नाम पर बड़े स्तर पर फर्जीवाडा करते हुए करोड़ो रूपये की राशि का लोन विभिन्न बैंकों से आहरित किया गया है इसमें यह बात सामने आई है कि कई समूहों ने कई महिलाओं को उनसे बगैर सहमति एवम बताए तथा उनके हस्ताक्षर लिए बगैर स्वयं से हस्ताक्षर करके समूह गठित करके उसकी गतिविधि संचालित कर रहे है तथा उनके नामो का दुरुपयोग करके लाखो रुपये के फर्जी कार्य दिखाकर शासन से मदद लेकर शासन की ही योजनाओं को पलीता लगा रहे है इनकी वास्तविक जांच होने पर सच सामने आएगा। वही कई अन्य शिकायतकर्ता सामने आये है जिन्होंने भी इस प्रकार की शिकायत करने की बात कही है और कहा है कि सही जांच न होने पर वह न्यायालय की शरण लेने मजबूर होंगे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »