Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्‍य प्रदेश मे विधानसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ, 12 जून से शुरू होगा चुनवी प्रशिक्षण

भोपाल (kundeshwartimes)-
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 12 जून से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में चुनाव संचालन के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चुनाव आयोग के मास्टर ट्रेनर आठ संभाग के 693 अधिकारियों को छह चरण में प्रशिक्षण देंगे।
भोपाल में यह कार्यक्रम प्रशासन अकादमी में होगा। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों के अधिकारियों का प्रशिक्षण इंदौर में शासकीय होल्कर साइंस महाविद्यालय में होगा। यह प्रशिक्षण भी 12 जून से छह जुलाई तक चलेगा। भोपाल और इंदौर में जो प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, उसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अधिकारी भी भाग लेंगे। उधर, चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रदेश के 34 जिलों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन, वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेलकी जांच गुरुवार से प्रारंभ हो गई।

पहले चरण में गुना, निवाड़ी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं मुरैना जिले को शामिल किया गया है। दूसरा चरण 10 जून को श्योपुर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, उमरिया, सिवनी, नरसिंहपुर, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ एवं धार जिले में जांच का काम होगा। भोपाल में शुरू हुई पहले चरण की जांच के दौरान भाजपा, कांग्रेस, बसपा के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »