Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

झखरावल गांव में काल बनकर फर्राटे मार रहे राखड़ लोड हाइवा,घनी बस्ती तथा ग्रामीण सड़क से गुजरते हैं हाइवा, हर समय बनी रहती है दुर्घटना की संभावना ।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश,सीधी जिले के डोल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद खौफ में ग्रामवासी

देवसर (kundeshwartimes)- जियावन थाना क्षेत्र के झखरावल गांव में पिछले करीब एक वर्ष से राखड लोड हाइवा तांडव मचा रहे हैं,घनी बस्ती होते हुए रात दिन ये हाईवा फर्राटे मारते रहते हैं दरअसल झखरावल के आगे गौरवा में लंबे अर्से से राखड का डंप किया जा रहा है तथा ये हाईवा झखरावल गांव की घनी बस्ती से गुजरते हैं,इस दौरान कई बार ग्रामीणों ने विरोध किया स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया,कई बार तो विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई लेकिन इन हाइवा के संचालन पर रोक नही लग सका,पिछले दिनों सीधी जिले के डोल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद से ग्रामवासी खौफ में हैं,ग्रामीणों ने कहा कि एक तो ग्रामीण सड़क में क्षमता से अधिक लोड लेकर हइवा का परिचालन होना नियम विरुद्ध है वहीं घनी बस्ती में जिस तरह से ये दैत्याकार हाइवा रात दिन दौड़ते हैं ऐसे में हर समय बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है,ग्रामीणों ने बताया कि इन हाइवा के चलने से एक ओर जहां गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं वहीं दूसरी ओर पूरे सड़कों पर राखड़ फैला रहता है,बताया गया है जिस जगह राखड़ डंप किया जा रहा है वो झखरावल तथा गौरवा की बस्ती से नजदीक ही है ऐसे में पूरे बस्ती में राखड़ छाया रहता है,ग्रामवासियों ने प्रशासन से अति शीघ्र इन राखड़ लोड हाइवा के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »