Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थ अपहरण कांड के दो और आरोपित बनारस से गिरफ्तार, 1 करोड़ रूपए के लिए किया अपहरण

रायपुर(kundeshwartimes)  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 2 जून को हुए सिद्धार्थ अपहरण कांड के 2 और आरोपित को गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितो को बनारस से गिरफ्तार किया है। पुलिस दिनों आरोपितों को आज कोर्ट में पेश करेगी। दोनों आरोपितों का नाम नीलेश और वरुण हैं। बता दें कि इससे पहले पुलिस दो आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। इस अपहरण कांड के मास्टरमाइंड आरोपित अंकित मिश्रा और राज तोमर को पुलिस ने तीन दिन बाद ही गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि 2 जून को डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर से वालपेपर सप्लाई का काम करने वाले कारोबारी सिद्धार्थ आशटकर का अपहरण हुआ था। इसका मुख्य आरोपित पुराना किराएदार अंकित मिश्रा था। अंकित पांच वर्ष तक सिद्धार्थ के घर में किराए से रहा है। दो माह से वह अम्लेश्वर दुर्ग में किराए का मकान लेकर रह रहा था। आरोपित ने ड्राइवर और ग्वालियर के अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सिद्धार्थ का अपहरण करके एक करोड़ की फिरौती मांगी थी।

राइडिंग बाइक को लेकर सिद्धार्थ ने किया था मजाक, अंकित ने कर दिखाया

कारोबारी सिद्धार्थ और आरोपित अंकित पूर्व परीचित थे। सिद्धार्थ बाइक राइडिंग गैंग का सदस्य भी है। उसे बाइक खरीदनी थी। उसने पिता से पैसे मांगे थे लेकिन पिता ने देने से मना कर दिया था सिद्धार्थ ने लगभग छह माह पूर्व अंकित के सामने कहा था कि अगर कोई मेरा अपहरण कर ले तो पिता गाड़ी के लिए पैसे दे देंगे। उन पैसों को सभी को बांटकर मैं गाड़ी ले लूंगा। हालांकि सिद्धार्थ ने पुलिस को कहा कि यह बात उसने मजाक में कही थी। उसी बात को अंकित ने अपने दिमाग में बैठाई और अपहरण की योजना बनाई।

एक माह से बना रहा था योजना
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपित अंकित मिश्रा ने बताया, कि वो बीते एक माह से सिद्धार्थ के अपहरण की योजना बना रहे थे। अंकित ने शहर के बाहर निकलने वाले रास्तों की रेकी भी की थी। वारदात के एक दिन पहले ग्वालियर से सभी आरोपित किराए की गाड़ी से रायपुर पहुंचे थे। घटना की रात आरोपित दुकान में वाल पेपर के बहाने घुसे और सिद्धार्थ से मारपीट की और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। आरोपित राज पचपेड़ी नाका के पास गाड़ी से उतरा और उसके अन्य आरोपित साथी सिद्धार्थ को लेकर आगे बढ़ गए। आरोपित अंकित मिश्रा सिद्धार्थ आशटकर के पिता द्वारा हाल ही में निर्मित कराया गया करोड़ों रुपये कीमत के मकान को देखकर एवं उसके पास बहुत पैसा है सोचकर अपने साथी आरोपित राज तोमर के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »