Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिसके खिलाफ थाने में एफआईआर कराने आई महिला उसी के साथ थाने के गेट से हुई फरार,परिजन रह गए हो भौचक्के

बरेली(kundeshwartimes)-
एक महिला अपनी शिकायत दर्ज करवाने महिला थाने पहुंची. महिला ने एक युवक पर आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. महिला गुस्से में थाने गई. महिला के साथ उसका पति समेत ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोग भी थे. मगर महिला थाने के गेट पर फिर जो हुआ, उससे वहां खड़े पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए और मामला चर्चाओं में आ गया.

दरअसल जिस आरोपी युवक के खिलाफ महिला अपने पति, अपने मायके और ससुराल वालों के साथ थाने में केस दर्ज करवाने आई, वह महिला, थाने के गेट से ही उस आरोपी युवक के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई. परिजन चिल्लाते रहे, लोग बाइक के पीछे-पीछे दौड़ते रहे. मगर महिला और आरोपी युवक ने एक न सुनी और तेजी के साथ बाइक दौड़ा दी. महिला थाने के गेट पर खड़े महिला के पति समेत उसके परिजनों को कुछ भी समझ नहीं आया कि ये हुआ क्या?


जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची, उसी के साथ भागी

कभी-कभी कुछ घटनाएं ऐसी सामने आ जाती हैं, जो सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर ये हुआ क्या? ये घटना घटी कैसे? कुछ ऐसी ही हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है. यहां जो हुआ, उसे देख पुलिसकर्मी भी चौंक गए. मिली जानकारी के मुताबिक, फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला की शादी बदायूं जनपद के दातागंज क्षेत्र में करीब 2 साल पहले हुई थी. आरोप है कि ससुराल के पास ही रहने वाले एक युवक ने महिला के कुछ अश्लील फोटो बना लिए थे और उनको फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. इस घटना को लेकर महिला का ससुराल वालों से विवाद हो गया और महिला अपने मायके आ गई. महिला ने अपने मायके वालों से पूरी बात बताई।

पति और परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंची

इसके बाद तय किया गया कि आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया जाए. महिला अपने ससुराल और मायके वालों के साथ थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंची और उसने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी. मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आरोपी युवक भी वहां आ गया.


इससे पहले कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी या महिला के परिजन कुछ समझ पाते, विवाहिता आरोपी युवक की मोटरसाइकिल पर बैठ गई और युवक महिला को अपनी बाइक पर बैठा कर वहां से फरार हो गया. ये देख सभी सन्न रह गए कि आखिर ये हुआ क्या? परिजन चिल्लाते रहे, लोग बाइक का पीछा करते रहे. मगर महिला और युवक ने किसी की एक न सुनी.

परिवार के लोगों ने किया पीछा
बताया जा रहा है कि जब महिला अचानक आरोपी युवक की मोटरसाइकिल पर बैठी तो परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए. देखते ही देखते युवक ने मोटरसाइकिल दौड़ा दी. यह देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उन्होंने मोटरसाइकिल का पीछा भी किया. आसपास के लोग भी पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी युवक ने तेज रफ्तार से बाइक भगा ली और भागने में कामयाब रहे.

मां की तरफ से दी गई तहरीर

महिला के साथ आया उसका पति समेत सभी परिजन सकते में आ गए. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर महिला ने एक दम से ये कदम क्यों उठाया? फिलहाल विवाहिता की मां ने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी है. ये मामला फिलहाल चर्चाओं में बना हुआ है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »