Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

खंधौली के बाद अब सरौंधा पंचायत में पीएम आवास घोटाले का सनसनीखेज मामला आया सामने।। सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

कागजों पर आवास बनाकर डकारी राशि,कलेक्टर से हुई शिकायत

देवसर(kundeshwartimes)– जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत सरौंधा में इन दिनों पीएम आवास घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है,खंधौली पंचायत में पिछले दिनों पीएम आवास के नाम पर किए गए करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला अभी चल ही रहा था कि सरौंधा पंचायत में भी इसी तरह का मामला सामने आने के बाद जनपद के अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं , जिस तरह से जनपद पंचायत देवसर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कागजों पर पीएम आवास बनाकर राशि डकारने के नए नए मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में माना जा रहा है पीएम आवास के नाम पर कई करोड़ों का घोटाला हुआ है, फिलहाल इन दिनों सरौंधा पंचायत में पीएम आवास ना बनाकर फर्जी फोटो अपलोड कर राशि निकालने का मामला सामने आया है इस मामले की ग्राम वासियों ने कलेक्टर से भी शिकायत की है, बताया जाता है कि 4 हितग्राहियों के नाम से पीएम आवास निर्माण की सरकार से मिलने वाली संपूर्ण किस्त आहरित कर ली गई है और स्थल पर आवास नही बना हुआ है,बताते हैं पिछले दिनों मामला सामने आने के बाद एक हितग्राही का आवास बना दिया गया था लेकिन तीन अन्य हितग्राहियों का आवास अभी तक नही बना हुआ है और राशि आहरित की जा चुकी है

इन हितग्राहियों के नाम से आहरित हुई राशि

ग्राम वासियों ने कलेक्टर को दिए गए शिकायत पर में बताया है कि सरौंधा पंचायत अंतर्गत ग्राम मड़वा में मालती सिंह के नाम से पीएम आवास योजना के नाम पर रुपए एक लाख तीस हजार आहरित हो चुका है लेकिन इनका पीएम आवास अभी तक नही बना हुआ है,इसी तरह से अनिल पिता महेंद्र तिवारी तथा खुशबू शुक्ला के नाम से भी पीएम आवास की सभी किस्त हजम कर ली गई है लेकिन इनका पीएम आवास स्थल पर नही बना है इनके अलावा बताया गया कि जांच में इसी तरह के और भी कई मामले सामने आ सकते हैं

जीआरएस ने किया है बड़ा खेल

आरोप लगाए जा रहे हैं की सरौंधा पंचायत में पीएम आवास घोटाले को अंजाम देने के लिए रोजगार सहायक अमित मिश्रा ने लंबा खेल किया है,दरअसल पीएम आवास की किस्त हितग्राही द्वारा बनाए गए आवास का फोटो अपलोड करने के बाद ही जारी होती है,और जीआरएस को ही यह प्रक्रिया पूरी करनी होती है ऐसे में इस पूरे खेल को अंजाम देने का आरोप जीआरएस अमित मिश्रा के उपर लगाया जा रहा है,माना जा रहा है कि जीआरएस ने फर्जी फोटो अपलोड कर आवास की किस्त जारी करवाया है

जांच में होगा बड़ा खुलासा

ग्राम वासियों ने बताया कि सरौंधा पंचायत में पीएम आवास घोटाला के अलावा भी अन्य कई निर्माण कार्यों में जमकर घोटाले किए गए हैं जिनकी जांच हो तो कई मामले सामने आ जाएंगे बताया गया कि सरपंच सचिव और रोजगार सहायक की मिलीभगत से पिछले लंबे अरसे से पंचायत में निर्माण कार्यों के नाम पर लंबा खेल चल रहा है , ग्राम वासियों ने पीएम आवास के अलावा भी अन्य कई निर्माण कार्यों में हुए जमकर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कई साक्ष्य उपलब्ध कराया है जो अगले अंक में बताया जाएगा की किस तरह से सरपंच सचिव तथा रोजगार सहायक ने सरकार की मंशा पर पानी फेरते हुए ग्राम वासियों के साथ घोर अन्याय किया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »