Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सुरक्षाबलों ने 5 विदेशी आतंकियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

कुपवाड़ा(kundeshwartimes)-  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जुमागंड इलाके में सुरक्षबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 5 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कुख्यात आतंकी अलमास रिजवान खान की कुपवाड़ा में स्थित 3 संपत्तियों को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की तड़के उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए 5 विदेशी आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो-सामान भी मिला है।

नियंत्रण रेखा पर बढ़ाई चौकसी

मुठभेड़ के बाद पूरे उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सेना ने सभी फील्ड कमांडरों को दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। आपको बता दें पिछले 3 दिनों में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में यह घुसपैठ का दूसरा प्रयास है।

13 जून को भी मारे गए थे 2 आतंकी

इससे पहले 13 जून को डोगानाड़ मच्छल सेक्टर में मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। यह घुसपैठ जिला कुपवाड़ा के जमगुंड इलाके में हुई है। पुलिस को अपने तंत्र से रविवार की दोपहर को पता चला था कि पाक अधिकृत कश्मीर से पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकियों का एक दल घुसपैठ कर सकता है।
इसके आधार पर सेना ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी थी। कश्मीर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कुपवाड़ा में एलओसी पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि 5 विदेशी आतंकी मारे गए हैं। मारे गए विदेशी आतंकियों का संबंध लश्कर या फिर जैश ए मोहम्मद से संबंध हो सकता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »