Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

18 से 28 जून तक रद रहेंगी सिंगरौली रूट की ट्रेनें, जानें कौन सी हैं ये गाड़ियां,सिंगरौली, भोपाल, बांदा सहित कई यात्री ट्रेन में सफर करनेवाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

जबलपुर(Kundeshwartimes)- जबलपुर, भोपाल और निजामुद्दीन से सिंगरौली के बीच चलने वाली तीन यात्री ट्रेनों को रेलवे ने रद कर दिया है। इसकी वजह से सिंगरौली रेल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल जबलपुर से सिंगरौली रेल खंड में रेलवे ट्रैक पर इंटरलाकिंग कार्य हो रहा है। इस वजह से यात्री गाड़ियों को 18 से 28 जून की अवधि के बीच में निरस्त किया गया है। रेलवे ने इसके लिए खेद भी जताया है। बताया जा रहा है कि ऐसा आने वाले समय में सुगम यात्रा के लिए किया गया है।

ये ट्रेन रहेंगी प्रभावित

जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि सिंगरौली रेलखंड के महरोई व विजय सोता रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक की डबलिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते रेल प्रशासन ने जबलपुर से सिंगरौली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11651, ट्रेन 11652 को 18 से 28 जून की अवधि के मध्य निरस्त किया है। भोपाल से चलने वाली भोपाल सिंगरौली ट्रेन नंबर 22165-66 को 21 से 27 जून की अवधि के बीच निरस्त किया है वहीं सिंगरौली से चलने वाली ट्रेन नंबर 12167 को 25 जून को सिंगरौली से चलकर कटनी मार्ग से निजामुद्दीन नहीं ले जाया जाएगा।

जबलपुर-बांद्रा टर्मिनन स्पेशल अब 30 सितंबर तक चलेगी

जबलपुर से बांद्रा के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 02134/02133 की समयावधि को रेलवे ने बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अब 30 सितंबर तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 02134 जबलपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 29 सितंबर 2023 तक हर शुक्रवार को अपने पहले से तय समय पर चलेगी। इधर ट्रेन नंबर 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 30 सितंबर तक हर शनिवार को चलाया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »