Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

सतपुड़ा भवन में 24 घंटे की आग में भी बच गया कर्मचारियों और डाक्टरों का रिकार्ड, सिविल शाखा के पूरे दस्तावेज सुरक्षित

भोपाल(kundeshwartimes) – सतपुड़ा भवन में सोमवार को लगी आग 24 घंटे बाद बुझ पाई, इसके बावजूद कुछ रिकार्ड सुरक्षित बच गया है। सिविल शाखा के पूरे दस्तावेज सुरक्षित हैं। प्रदेशभर में 2500 करोड़ रुपये की लागत से अस्पतालों का निर्माण और उन्नयन किया जा रहा है। इसके दस्तावेज यहां रखे हुए थे। पूरे मध्‍य प्रदेश के डाक्टरों की वरिष्ठता सूची और सर्विस रिकार्ड छठवीं मंजिल में स्थापना शाखा में रखे हुए थे, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत सुरक्षित हैं।

लगभग 70 प्रतिशत रिकार्डबच गए

इसी तरह से शिकायत शाखा के भी लगभग 70 प्रतिशत रिकार्ड सतपुड़ा भवन में आग से जलने से बच गए हैं। अविज्ञप्त (नान गजटेड) शाखा का आधे से अधिक रिकार्ड भी बच गया है। दरअसल, संचालनालय में हर शाखा को पार्टीशन से अलग किया गया है, इस कारण कुछ जगह आग का प्रभाव कम रहा।

ऐसे बच गया कुछ शाखाओं का रिकार्ड

संचालनालय में बीचों-बीच गैलरी है। इसके दोनों ओर कक्ष बने हैं। चौथी मंजिल में दीवारों का पार्टीशन है। इस कारण जिन कक्षों में कागज और अन्य ज्वलनशील चीजें नहीं थीं वहां आग का प्रभाव कम रहा। इसके अलावा कुछ फाइलें लोहे की अलमारियों में थीं जो बच गई हैं।

रेनोवेशन कार्य भी हुआ था

छठवीं मंजिल में हाल ही में रेनोवेशन का कार्य हुआ था। यहां भी दीवारों के अलावा कुछ पार्टीशन लकड़ी से किया गया था। छठवीं मंजिल तक आग जब तक पहुंची तो एयरपोर्ट समेत कई संस्थानों की अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड से आग बुझाई गई, इस कारण स्थापना शाखा और स्वास्थ्य आयुक्त कक्ष को बहुत कम नुकसान हुआ।

सीएम को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति बनाई थी। समिति ने 30 लोगों के बयान लिए थे। फारेंसिक जांच के लिए 15 सैंपल लिए गए थे। तीन दिन में (शुक्रवार को) रिपोर्ट सीएम को सौंपी जानी थी, पर फारेंसिक रिपोर्ट नहीं आने वजह से अवधि सोमवार तक बढ़ा दी गई थी।

कहां क्या काम होता था

चौथी मंजिल- स्वास्थ्य संचालनालय की बजट शाखा, विधानसभा शाखा, विकास शाखा, परिवार कल्याण, शिकायत शाखा, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) शाखा थी।

पांचवीं मंजिल- यह स्वास्थ्य विभाग के अधीन हैै। अभी निर्माण कार्य (रिनोवेशन) के चलते खाली था।

छठवीं मंजिल- स्थापना शाखा, स्वास्थ्य आयुक्त, स्वास्थ्य संचालक और अन्य अधिकारियों के कक्ष।

इनका कहना है

कुछ शाखाओं में बहुत कुछ रिकार्ड बच गया है। हालांकि कुछ गीला भी हो गया है। साेमवार से बचा हुआ रिकार्ड निकालने की कोशिश करेंगे। सिविल शाखा पूरी तरह से बच गई है।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »