Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना अंतर्गत कुंडलपुर में सम्पन्न हुआ,सामूहिक विवाह-निकाह सम्मेलन सम्पन्न ,209 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में 3 ने कुबूला निकाह।। कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह (kundeshwartimes)- प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत आज जिला प्रशासन जिले के पटेरा विकासखंड के कुंडलपुर परिसर में सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम रीति अनुसार हवन, पूजा एवं बारात निकालकर गाजे-बाजे के साथ बडे़ ही उल्लास के साथ हुआ तथा सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम संस्कृति के अनुरुप संपन्न हुए। जिसमे विभिन्न समाज के 209 जोड़ों ने शादी कर अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया, जिसमें 3 निकाह भी संपन्न हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पीएल तंतुवाय, कलेक्टर मयंक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, हटा एसडीएम अभिषेक सिंह, हटा एसडीओपी के मार्गदर्शन में सक्रिय रूप से तैनात नजर आईटीआई श्याम बिहारी थाना पटेरा थाना प्रभारी बंद नागौर सहित बल मौजूद रहा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जिन्होंने सर्वप्रथम सभी नव विवाहित जोड़ो को आर्शीवाद के साथ उपहार भी भेंट किये तथा उनके मंगलमय जीवन की शुभाकामनाएं दी। वहीं विवाहित जोड़ों को टोकन दे दिये है बाकी चैक एक हफ्ता के अंदर को सभी नवविवाहित जोड़ों को वितरित किए जाएंगे। विवाह स्थल पर वैवाहिक जोड़ों के लिए सेल्फी जोन भी बनाया गया था।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों , सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम में आए हुए दोनो पक्षों के परिवारों को भी शुभकामनाएं दी।

विधायक पी एल तंतुवाय ने कहा कि इस योजना से परिवारों को शादी सम्पन्न कराने में मदद मिलती है। प्रदेश के ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, ऐसे माता पिता के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं मुख्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन के लिए शुभकामना एं दी।

पं. विजय खमरिया,राकेश पाण्डेय ने नव विवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आप सभी वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजुलखर्चे को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। जिससे उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो तथा विवाह में दहेज की लेनदेन की रोकथाम हो सके।

इस अवसर पर तहसीलदार पटेरा विजय कुमार चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद ब्रतेश जैन , जहीर बाबू , तिलक सिंह राजपूत , ओमप्रकाश पौराणिक,अंगदसीग लोधी ,सुनील सेन,राहुल पटेल, के एल पटेल , राकेश खरे एवं जनपद पंचायत पटेरा एवं ग्राम पंचायत सरपंच सचिव रोजगार सहायक समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »