Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अगवा हुए अकाउंटेंट को पुलिस ने बदमाशों से छुड़ाया,2 आरोपी गिरफ्तार 80 लाख रु. के लेनदेन में वारदात को दिया था अंजाम

सतना(kundeshwartimes)- शहर की विराट नगर कॉलोनी से दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर अगवा कर लिए गए अकाउंटेंट को बदमाशों की कैद से सतना पुलिस ने मुक्त करा लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना अंतर्गत विराट नगर स्थित हाजी बावा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस से बुधवार को पिस्टल की नोक पर अगवा कर लिए गए कंपनी के अकाउंटेंट पी सुरेश को सतना पुलिस ने मुक्त करा लिया है। सतना पुलिस की टीम अकाउंटेंट को रीवा से छुड़ा लाई। इस सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी विकास कुमार सोनी पिता महावीर सोनी 31 वर्ष निवासी बदवार थाना गुढ़ जिला रीवा और उसके साथी मोहित यादव पिता सुरेश यादव निवासी गुढवा थाना गुढ़ जिला रीवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पिस्टल की नोक पर ऑफिस से अगवा कर अकाउंटेंट को अपने साथ रीवा की तरफ ले गए थे। वारदात के बाद सभी जगह अलर्ट कर दिया गया था और आरोपियों के पीछे टीम भी लगा दी गई थीं। बताया गया कि अपहरण की यह वारदात 80 लाख रुपयों के लेनदेन से जुड़ी है। इन रुपयों का मामला पन्ना में भी चल रहा है।

दरअसल, पन्ना के अमानगंज में जेके सीमेंट प्लांट का ठेका हाजी बावा कंपनी ने लिया था। इस काम को हाजी बावा ने आरोपी की सोनी कंस्ट्रक्शन कंपनी को पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दिया था। आरोपी का कहना था कि उसे हाजी बावा से 80 लाख रुपए चाहिए जबकि हाजी बावा कंपनी के लोग यह कह रहे थे कि उनकी कंपनी को ही आरोपी विकास सोनी की कंपनी से 75 लाख रुपए चाहिए।

इन्ही रुपयों के लेनदेन के मामले को लेकर आरोपी साथियों समेत बुधवार को विराट नगर ऑफिस पहुंचा और एकाउंटेंट पी सुरेश को किडनैप कर ले गया। आरोपियों ने सुरेश के साथ मारपीट तो नहीं की लेकिन उसे भयभीत जरूर किया। सुरेश ने उन्हें बताया था कि वह तो महज अकाउंटेंट है। पैसे देने का अधिकार उसे नहीं हैं। लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पुलिस अपहृत करने बालों को न्यालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »