Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्यार में पागल प्रेमिका ने आशिक से करायी पति की हत्या, 6 गिरफ्तार,पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

नवादा (kundeshwartimes) 
प्यार में इंसान सारी हदों को पार कर देता है और सही गलत का फर्क भूल जाता है. अपने प्यार को पाने के लिए एक पत्नी ने पति की हत्या की साजिश रच डाली. बताया जाता है कि जिले के रजौली थाने को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था.

आशिक ने की पति की हत्या: पत्नी ने अपहरण की सूचना दी. रजौली थाना में कांड संख्या 354/23 धारा 365 दर्ज किया गया था. 24 जून को नवादा पुलिस को सूचना मिली कि कोडरमा जिले के सतगामा पुलिस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है, जिसकी पहचान उक्त महिला के पति के रूप में की गई है.
पुलिस ने ऐसे किया उद्भेदन: कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक नवादा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि प्राथमिक अभियुक्त घर के सामने चाऊमीन की दुकान लगाते थे. इस दुकान पर पत्नी का हमेशा आना-जाना रहता था. इसी बीच अभियुक्त और महिला के बीच प्रेम प्रसंग स्थापित हो गया.
कुल 6 लोग गिरफ्तार: इस प्रेम प्रसंग की खबर जब पति को मिली तो वह नाराज हुआ और उसने अपने पत्नी की पिटाई करते हुए उसे उसके आशिक से दूर रहने को कहा. इसी कारण से पत्नी ने पति की हत्या का षड्यंत्र रच डाला. अभियुक्त सुरेश यादव और उसके सहयोगी गुड्डू यादव, दामोदर यादव घसकोटाड थाना, गढ़ी जिला जमुई के संजय सिंह, सुकलाल सिंह, चटकरी टोला गोहिया डीह राजू भल्ला, विजय भल्ला टोला ताराटांड़, सुधीर भल्ला प्रसाद चटकरी टोला, सिकंदर बुल्ला, सुखदेव बुल्ला चटकरी टोला थाना रजौली जिला नवादा के साथ मिलकर पति की हत्या करने की योजना बनाई.

घर से किया था अपहरण: घटना के दिन दिनांक 22 जून की रात्रि को पत्नी ने प्रेमी को कॉल करके यह बताया कि पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार वह अपने घर का दरवाजा खुला छोड़ देगी. योजना अनुसार प्रेमी अपने भाई गुड्डू यादव के साथ जमुई से घटनास्थल जरलाही पहुंच गया. अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर रात्रि में 2:00 बजे अपने घर में दरवाजे के पास खटिया पर सो रहे पति को उठाकर ले गया.

“सभी अभियुक्त ने महिला के पति को शारदा माइंस पहाड़ होते हुए कोडरमा के सतगामा थाना क्षेत्र स्थित पिपरा कोनी जंगल के पास हदहदवा नदी के किनारे ले जाकर, गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शव की पहचान को छुपाने के लिए इन लोगों ने शव को उल्टा कर उसके मुंह को बालू में गाड़ दिया था.”- 

अमरिश राहुल, एसपी

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »