Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मोबाइल चोरी के अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर सील पैक 8 नग मोबाइलों को पुलिस ने किया दस्तयाब,कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक संपत दास गुप्ता की रिपोर्ट

रीवा/हनुमना (kundeshwartimes)-
बीच बाजार से विगत 25 तारीख को ठेले पर रखे सील पैक 8 नग मोबाइल एवं 39 चार्जर चोरों ने चोरी करने में सफलता जहां हासिल की थी वही चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने की 24 घंटे के अंदर

हनुमाना पुलिस ने माल सहित चोरों को धर दबोचा और जेल की सीटों के पीछे भेजने में कामयाब रही। उल्लेखनीय है कि 28 जून को 8 वार्ड क्रमांक 9 के निवासी पवन कुमार पवन कुमार गुप्ता पिता सुरेश चंद्र गुप्ता हनुमाना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 25 तारीख को बीच बाजार में दोपहर ठेले पर रखे कार्टून में पैक 8 नग मोबाइल एवं 3 नग चार्जर को बदमाशों ने उड़ा दिया है हनुमाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 279 /23 भादवि की धारा 379 का मुकदमा पंजीबद्ध कर जिला पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल सिंह एवं एसडीओपी नवीन दुबे के कुशल मार्गदर्शन व प्रभारी चेतन मर्सकोले के नेतृत्व में टीम का गठन कर सरगर्मी से चोरों की तलाश प्रारंभ की विवेचना के दौरान ग्राम अर्जुनपुर निवासी संदीप सिंह 30 वर्ष पिता प्रेम शंकर सिंह को संदेश आधार पर पकड़कर जब पूछताछ की गई तो मेमोरेंडम कथन में उसने बताया कि 25 जून को दोपहर तकरीबन 1:30 बजे ठेले पर रखे मोबाइल कार्टून को मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने साथी ग्राम हटा- कोढवा निवासी सुनील कुमार पांडे पिता शालिग्राम पांडे 40 वर्ष के साथ आया

और गंगा मुनीम मिष्ठान भंडार के दुकान के सामने ठेले पर से मोबाइल के कार्टून को चोरी कर दोनों मोटवा की पहाड़ी देवी होटल की ओर जाकर जब कार्टून खोला तो उसमें से 8 नग नया मोबाइल एवं 3 चार्जर निकला जिसमें 3 नग मोबाइल एवं दो नग चार्जर वह ले लिया तथा 5 नग मोबाइल एवं एक नग चार्जर उसका साथी सुनील कुमार पांडे आपस में बांटकर चलते बने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17 एम क्यू 1556 को भी दस्तयाब कर पुलिस में मुकदमा कायम कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले के नेतृत्व में गठित टीम में श्री मर्सकोले को अतिरिक्त उप निरीक्षक प्रज्ञा पटेल ईएसआईइंद्रेश पांडे एएसआई अमरसिंह कन्हैया पटेल शिव कुमार दुबे दिवाकर सिंह सुरेंद्र यादव विकास सिंह राकेश वर्मा लीवर यादव धीरेंद्र द्विवेदी अजय यादव सुरेंद्र द्विवेदी महिला आरक्षक अलका सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »