Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर, चार लोगों की मौत, मिल मैनेजर समेत छह घायल

फिरोजाबाद (kundeshwartimes)-: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो कारों की टक्कर में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा धामपुर शुगर मिल के मैनेजर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा शुक्रवार को मटसेना इलाके में हुआ. एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर गलत साइ़ड में पहुंच गई. इसके बाद दूसरी कार से टकरा गई. इसमें एक कार सवार चार लोगों की जान चली गई.
दिल्ली की तरफ से आ रही थी कार :एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मटसेना इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी. कार में चार लोग सवार थे. वे मैनपुरी की तरफ जा रहे थे. कार को मैनपुरी के बनर्जी नगर का रहने वाला विनय यादव चला रहा था. इस बीच किलोमीटर संख्या 41.300 पर कार चालक ने संतुलन खो दिया. इसके बाद कार डिवाइडर को तोड़कर गलत साइड में चली गई. इसके बाद लखनऊ की तरफ से आ रही दूसरी कार से टकरा गई. इस कार को दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी प्रशांत तिवारी चला रहे थे. वह धामपुर शुगर मिल के मैनेजर हैं. कार में उनके परिवार के लोग बैठे थे.
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस :हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. जानकारी मिलने पर यूपीडा की टीम, कई थानों की पुलिस और एसएसपी आशीष तिवारी मौके पर पहुंच गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया. एसएसपी ने बताया कि इस हादसे में एक कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि जिस कार को मैनेजर चला रहे थे. उसमें सवार सभी लोग घायल हैं. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटनाग्रस्त कारों को साइड में कराकर यातायात सुचारू कराया गया.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »