Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को जल्द सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ नूपुर धमीजा ने उठाई जिम्मेदारी।।अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली (kundeshwartimes)-

सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता एवं नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की संस्थापक डॉ नूपुर धमीजा को जैसे ही सिंगरौली जिले के मोरवा क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी प्राप्त हुई तो उनके द्वारा नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन जिला सिंगरौली की जिलाध्यक्ष किरण सिंह को तत्काल निर्देशित किया गया एवं तुरंत पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर संस्था को भेजने के लिए कहा गया। जिस पर सिंगरौली जिला अध्यक्ष किरण सिंह के निर्देश पर सिंगरौली लाइजनिंग ऑफिसर विनोद सिंह एवं शशि पाल सिंह के द्वारा पीड़ित परिवार के घर जाकर पीड़ित परिवार से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी ली गयी। जहां पर पीड़ित परिवार ने संस्था के नाम एप्लीकेशन देते हुए संस्था से आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाए जाने का सहयोग मांगा जिसके बाद नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ नूपुर धमीजा ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए निशुल्क कानूनी सहायता देने का फैसला किया है और जिसमें संस्था की ओर से जिला न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई लड़ने के लिए संस्था की ओर से निशुल्क एडवोकेट पीड़ित परिवार को दिए जाने का फैसला किया गया। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संस्था के द्वारा नि: शुल्क रूप से पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़ी जाएगी एवं न्याय दिलाया जाएगा ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »