Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भगवान शीतगृह रीवा बना आग का गोला, कई वाहनों समेत 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, प्रिंटिंग प्रेस भी जलकर हुआ खाक,उपसंपादक संपत दास गुप्ता की रिर्पोट

रीवा(kund eshwartimes) – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित भगवान शशीत भंडार कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार की देर रात अचानक आग भड़क गई. आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें सामने और आसपास के घरों तक जा रही थी. देर रात हुई आगजनी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग घरों से निकल कर बाहर की ओर भागने लगे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर सीएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पहुंचे. 4 दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियो ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. अनुमान लागाया जा रहा है कि लगभग 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

भीषण आग से मचा हड़कंप

रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित भगवान शीत भंडार में लगी भीषण आग से करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. आगजनी के कारण अभी अज्ञात बने हुए हैं. भगवान शीत भंडार रीवा का सबसे बड़ा एवं पुराना शीत भंडार है. जहां फल सब्जी व अन्य समाग्री को स्टोरेज किया जाता है. भगवान सीत भंडार के संचालक विजय पाल सिंह एवं आनलपाल सिंह और स्थानिय लोगों को तब हुई जब रात तक़रीबन डेढ़ बजे आग ने विकराल रूप धारण किया और आग की लपटें बिल्डिंग के बाहर आने लगी. भीषण आग लगने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लोग इधर उधर भागने लगे.
देर रात आग का गोला बना कोल्ड स्टोरेज:कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें आस पास के घरों को अपनी जद में ले रही थीं. तत्काल स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. एक-एक कर चार दमकल की गाड़ियों में देर रात तक कड़ी मशक्कत की जिसके बाद बुधवार की सुबह आग पर काबू पाया गया. आगजनी की घटना में किसी की जनहानि तो नहीं हुई लेकिन वहां पर रखे फल सब्जी कई मोटर साइकल, प्रिंटिंग प्रेस फ्लैक्स, क्रशर का एक कार्यालय, ऑटो पार्ट्स की एक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. जिसमें लगभग एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस अब आगजनी के घटना के कारणो का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

50 से अधिक मोटर साइकल जलकर खाक

देर रात हुई भीषण आगजनी की घटना में भगवान शीत भंडार की 50 साल पुरानी बिल्डिंग सहित विद्या आर्ट्स प्रिंटिंग प्रेस, टेंट हाउस, क्रेशर कार्यलाय, ऑटो पार्ट्स की दुकान, विनोद फूड कम्पनी की दुकान, ऑटो पार्ट्स की दुकान, लाखों रुपए के स्टोरेज किए गए केले, आइसक्रीम और बर्फ फैक्ट्री, सहित वहां पर खड़ी 50 मोटर साइकल और अन्य समाग्री जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितने का नुकसान हुआ है. अनुमान लगाया जा रहा है की एक करोड़ से अधीक का समान आग में जलकर खाक हुआ है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »