Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पोस्‍टमार्टम के बाद बदल गया शव, अंत्येष्टि के पहले बहन ने की पहचान

गुना(kundeshwartimes) बजरंगगढ़ के माता मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की मंगलवार में आगरा में सड़़क दुर्घटना में मौत होने के बाद स्वजन पीएम के बाद शव को वापस ले आए। बुधवार सुबह अंत्येष्टि की लगभग तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदार और आसपास के लोग भी घर आ चुके थे। श्मशान में लकड़ियां और कंडे रखकर चिता भी तैयार कर ली गई थी, लेकिन अंत्येष्टि से पहले युवक की बहन भाई के चेहरे को देखते ही चीखने लगी, उसने कहा यह मेरा भाई का नहीं किसी और का शव है।
इस बात की आशंका से और लोगों ने भी शव को देखा तो बोले यह किसका शव ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही थाने में काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस से शव बदलने की बात गई तो फौरन आगरा में संपंर्क किया गया तो शव बदलने के साथ ही दूसरा शव रखा होने की बात स्पष्ट हुई।
इसके बाद बुधवार को स्वजन शव बदलने के लिए आगरा के लिए रवाना हुए। बजरंगगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मातापुरा मोहल्ले में रहने वाला विष्णु उर्फ प्रियभान पुत्र बुंदेल सिंह अहिरवार 23 सोमवार की शाम को खुद के पिकअप वाहन से अशोकनगर होते हुए आम भरने के लिए आगरा गया था।

आगरा से 20 किलोमीटर पहले पेड़ से पिकअप वाहन टकराने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बुंदेल सिंह अपने समधी और आठ लोगों को लेकर आगरा के सैया थाने में मंगलवार की दोपहर में पहुंच गए। जहां कागजी कार्रवाई के बाद मंगलवार की रात नौ बजे अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में जल्दबाजी करते हुए शव को लेकर बजरंगगढ़ आ गए।जहां बुधवार की सुबह अंत्येष्टि के पहले युवक की बहने ने भाई के अंतिम दर्शन करने के लिए चेहरे से प्लास्टिक हटाई तो शव किसी दूसरे व्यक्ति का निकला। इसके बाद बुधवार को बजरंगगढ़ पुलिस की मदद से स्वजन शव बदलने के लिए आगरा रवाना हुए।

इनका कहना है

बुधवार सुबह मृतक के स्वजनों द्वारा शव बदलने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद आगरा के सिया थाने में संपंर्क किया गया तो एक और शव रखा होने की जानकारी मिली हैं। जिसके बाद स्वजन को शव बदलने के लिए भेजा गया हैं।
आकाश आर्य, थाना प्रभारी बजरंगगढ़ जिला गुना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »