Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अवैध खनिज रेत की चोरी में शामिल 3 हाइवा ट्रको पर की गई कार्यवाही,सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes) एनसीएल की रेत प्लांट से रेत चोरी कर उप्र की ओर जाने की फिराक में लगे तीन हाईवा ट्रकों को नवानगर पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08.07.2023 को 08:00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एनसीएल परियोजना अमलोरी के बालू प्लाण्ट से तीन हाइबा ट्रक अवैध रूप से खनिज बालू चोरी करके उत्तर प्रदेश ले जाने के फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित किया जाकर सूचना की तस्दीक करने हेतु टीम रवाना किया गया। विवेकनगर गेट के पास तीन हाइबा मिले जिनका नम्बर कमश: हाइबा ट्रक कमांक बी0आर0 03 जेबी 4566, हाइबा ट्रक क्रमांक जे0एच0, सीएस0 722303. हाइबा ट्रक कमांक जे0एच0 01 सी0डब्ल्यू 6671 तीनों में लोड है खनिज रेत के संबंध में वैध कागजात मांगा गया जो तीनों चालको के द्वारा कोई वैध कागजात पेश नही किया गया। अवैध रूप से खनिज रेत परिवहन करते पाये जाने पर धारा 379,414 भा0द0वि0 4 / 21 खान खनि अधिनियम में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर थाना लाया गया। जो थाना नवानगर के अप0 क्र. 322 / 2023 धारा 379,414 भा0द0वि0 4/21 खान खनि अधिनियम प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामले में तीन आरोपियों सरोज पासवान पिता भगवान पासवान उम्र 32 वर्ष सा. पुरहरा थाना चौरी जिला भोजपुर (बिहार), धीरेन्द्र कुमार पिता राजदेव यादव उम्र 22 वर्ष सा. सिमरा थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद (बिहार), शिवकुमार पिता रामकृपाल बैसवार सा. चरगोड़ा थाना वैढ़न सभी का हाल पता रामकृपाल का कैम्प दुद्धीचुआं थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म0प्र0) को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी, उप निरी. राममिलन तिवारी, सउनि अरविन्द चतुर्वेदी, पिन्टू राय, अवधलाल सोनी, रामसुख यादव, राजा ठाकुर, आर. इसलाम अंसारी का योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »