Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गंगोत्री में पहाड़ से वाहनों पर गिरा मलबा, मध्य प्रदेश के 4 तीर्थयात्रियों की मौत

इंदौर(kundeshwartimes)  उत्तराखंड में गंगोत्री के गंगनानी के पास एक पहाड़ से गिरे मलबे से तीर्थयात्रियों से भरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मध्य प्रदेश के चार लोगों की मौत की सूचना है, वहीं सात लोग घायल हो गए। अभी मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। जानकारी के मुताबिक पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो छोटे वाहन दब गए थे। आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों ने मलबे में से तीन शवों को निकाल लिया है, वहीं एक शव वाहन में फंसा हुआ है। घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदनाएं प्रकट की है।

घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया

पहाड़ का मलबा वाहनों पर गिरने से सात लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक मलबे की चपेट में आए तीनों वाहनों में 31 लोग सवार थे। लगातार बारिश और पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की वजह से एक यात्री का शव वाहन से बाहर निकालने में मुश्किल आ रही है।

देरी से पहुंची रेस्क्यू टीम

पहाड़ पर मलबा गिरने से करीब 11 घंटे बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काम शुरू किया। हादसे में तीन पुरुषों और एक महिला की मौत की बात सामने आई है। सभी तीर्थ यात्री गंगोत्री से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »