Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत,आठ साल के बच्चे सहित दो गंभीर घायल

नई दिल्ली/गाजियाबाद(kundeshwartimes) गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक आठ साल के बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है. सीसीटीवी में गलत दिशा से आती हुई बस नजर आ रही है जो टीयूवी गाड़ी को टक्कर मार देती है. मामले में बस के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.
गाजियाबाद में विजयनगर इलाके के पास तिगरी गोल चक्कर के नजदीक नेशनल हाईवे 9 यानी दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का है. एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां काफी तेज रफ्तार में होती हैं. मंगलवार सुबह करीब छह बजे यहां एक बस और टीयूवी गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की रफ्तार बहुत तेज थी. बस वाला दिल्ली के गाजीपुर के पास से सीएनजी भरवा कर गलत दिशा से आ रहा था. सामने से उसने टीयूवी गाड़ी को टक्कर मार दी. गाड़ी में बैठे लोग मेरठ से गुड़गांव को जा रहे थे. कार में 8 लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि दो घायल हैं. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं.

गौरतलब है कि कांवड़ियों के लिए गाजियाबाद पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है. ट्रैफिक भी कई जगह पर डायवर्ट किया जा रहा है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर इस समय ट्रैफिक पहले की तुलना में बढ़ गया है. इसी दौरान इस तरह का हादसा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मुश्किल साबित हो सकता है. दोनों वाहनों को मौके से हटाया जा रहा है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन नोएडा के बाल भारती स्कूल की बस है, जो खाली जा रही थी।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »