Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पिस्टल से खेलते वक्त बच्चे ने दबाया ट्रिगर, बड़े भाई की गोली लगने से मौत

कैमूर/भभुआ(kundeshwartimes) बिहार के कैमूरमें पिस्टल से खेलते वक्त गोली चलने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. घटना भभुआ वार्ड नंबर 14 की है. जहां घर के अंदर बेड पर तकिया के नीचे रखे अवैध लोडेड पिस्टल से खेल खेल में छोटे भाई ने ट्रिगर दबा दिया. जहां बड़ा भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान के सासाराम के कबीरगंज निवासी मुन्ना साह के 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई.बताया जाता है कि मृत बच्चा 4 दिन पहले अपने नाना भभुआ आया हुआ था. जहां उसके मामा पंकज कुमार के चाय की दुकान का उद्घाटन होना था. घर में अवैध लोडेड पिस्टल बेड पर तकिए के नीचे रखा हुआ था. तभी गोलू कुमार और उसका छोटा भाई बिगन कुमार पिस्टल से खेलने लगे. वहीं खेलने के दौरान छोटे भाई बीगन कुमार से लोडेड हथियार का ट्रिगर दब गया. सामने बड़े भाई गोलू कुमार के पेट में गोली लग गई.
फायरिंग से घर में अफरा-तफरी : फायरिंग से घर में अफरा-तफरी मच गई. उसके बाद परिजनों द्वारा गोली से घायल बच्चा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया. बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई. वहीं सूचना पर सदर अस्पताल भभुआ पुलिस मौके पर पहुंची. भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल, एसआई शशि भूषण कुमार एवं पुलिस बल के द्वारा घर पर छापेमारी की गई. लेकिन उससे पहले सभी लोग घर से फरार पाए गए.

इनका कहना है

“घर में फायरिंग की सूचना मिली है. जिसमें एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की है.सभी लोग घर से फरार हैं. जिस लोडेड हथियार से गोली चली है. अभी बरामद नहीं हुई है.”- रामानंद मंडल, भभुआ थानाध्यक्ष

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »