Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में आया नया मोड़ ,महंत नरेंद्र गिरी बब्बर शेर थे, नहीं कर सकते थे सुसाइड, महंत हरि गिरी ने की मामले की हरी गिरी ने दोबारा जांच की मांग रखी

प्रयागराज(kundeshwartimes) अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आया है. क्योंकि, अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी ने उनकी मौत के बाद से हुई सीबीआई जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही उन्होंने पूरी घटना की दोबारा जांच की भी मांग की है. महंत हरि गिरी ने कहा कि आज भी उन्हें भरोसा नहीं है कि महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या की थी. उनका दावा है कि महंत नरेंद्र गिरी मजबूत इरादों वाले व्यक्ति थे और वो आत्महत्या जैसा कदम किसी भी परिस्थिति में नहीं उठा सकते थे. यही वजह है कि महंत हरि गिरी ने एक बार फिर से महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड मामले की जांच की मांग केंद्र और प्रदेश सरकार से की है. उन्होंने आशंका जताई कि महंत नरेंद्र गिरी की हत्या की गई हो और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया.
जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी का साफ कहना है कि महंत नरेंद्र गिरी की मौत के जो दोषी हैं वो खुलेआम घूम रहे हैं. उन्हें सजा नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच से भी सच सामने नहीं आया है. उनका साफ कहना है कि इस घटना की पुनः सही ढंग से जांच होनी चाहिए, जिससे पता चले कि नरेंद्र गिरी की मौत कैसे हुई. जबकि, सीबीआई की तरफ से महंत नरेंद्र गिरी की मौत मामले की जांच कर उनकी मौत की वजह सुसाइड बताई जा चुकी है. साथ ही सीबीआई द्वारा उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोपी आनंद गिरी को बताते हुए कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. लेकिन, वारदात के करीब दो साल बाद एक बार महंत नरेंद्र गिरी के सुसाइड और सीबीआई की जांच पर सवाल खड़े करके अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी ने उस केस को चर्चा में ला दिया है. साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच करवाने की मांग प्रदेश और केंद्र सरकार से करके सीबीआई जांच को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरी ने कहा कि वो महंत नरेंद्र गिरी के साथ 2001 से जुड़े हुए थे. इतने लंबे समय तक वो उनके साथ मिलकर काम करते रहे हैं. जिस वजह से वो उनके बारे में बहुत अच्छे से जानते थे. उनका कहना है कि महंत नरेंद्र गिरी बब्बर शेर की तरह सोच रखने वाले वीर व्यक्ति थे. वो इतने बहादुर थे कि आत्महत्या जैसा कदम उठा ही नहीं सकते थे. इसी वजह से उनकी मौत के दिन से लेकर आज तक उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि महंत नरेंद्र गिरी ने सुसाइड किया होगा. यही कारण है कि वो प्रदेश और केंद्र सरकार से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले की पुनः गंभीरता के साथ जांच किए जाने की मांग उठा रहे हैं. उनका मानना है कि महंत नरेंद्र गिरी की मौत के दोषी लोग आज भी खुलेआम घूम रहे हैं. इनको सजा मिलनी बहुत जरूरी है. इसलिए सरकार से उन्होंने पूरे मामले की पुनः जांच करवाए जाने की मांग की है. उनका कहना है कि अभी तक जो जांच हुई है और उसमें उनके सुसाइड किए जाने की बात कही गई है, उस पर उन्हें बिल्कुल भरोसा नहीं है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »