Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

प्रदेश में मानसून सक्रिय,मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का माहौल 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट नया सिस्टम सक्रिय होने से बढ़ेगा बारिश का ग्राफ

भोपाल(kundeshwartimes)- मध्यप्रदेश में एक्टिव मानसून के बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही अन्य जिलों में रिमझिम बारिश होगी। एमपी मौसम विभाग की मानें तो मध्य यूपी के दक्षिण पार्ट में साइकोनिक सर्कुलेशन बना है और एक ट्रफ लाइन वेस्ट एमपी से गुजर रही है, जिससे बारिश की एक्टिविटी जारी रहेगी।इसके प्रभाव से अगले दो-तीन दिन तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को आठ जिलों इंदौर, उज्जैन, सीहोर, बैतूल, हरदा, शाजापुर, अशोकनगर और नर्मदापुरम में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन सभी स्थानों पर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में हल्की बारिश तो विदिशा, रायसेन, सीहोर में तेज बारिश के आसार हैं। इंदौर में हल्की बारिश तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान है। ग्वालियर में हल्की बारिश का दौर चलेगा। संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है। जबलपुर में जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि शहर में हल्की बारिश के आसार है। उज्जैन में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा ।

15% से ज्यादा बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जो 16 जुलाई को गति पकड़ेगा। उसके प्रभाव से 17 जुलाई से मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने के आसार हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 15% अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी एमपी में औसत से 10% अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 18% अधिक बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में अलग-अलग सिस्टम एक्टिव रहेंगे। इससे बारिश का आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।

कई सिस्टम सक्रिय

वर्तमान में मध्य उत्तरप्रदेश के दक्षिण भाग पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ। वहां से एक द्रोणिका लाइन दक्षिण गुजरात तक आ रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जो अगले तीन दिन में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ेगा। आगामी 15 से 16 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से ग्वालियर चंबल अंचल में अच्छी बारिश की उम्मीद है।वही इंदौर में 18 से 20 जुलाई के बीच अच्छी वर्षा होगी। इंदौर में अगले दो दिन मध्यम वर्षा ही होगी।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है।
भोपाल, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »