Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अयोध्या से मनाली गए एक ही परिवार के 11 सदस्य लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग,पुलिस पतासाजी मे जुटी

अयोध्या (kundeshwartimes)- धर्म नगरी अयोध्या के कुमारगंज इलाके से एक परिवार के कई सदस्य मनाली घूमने गए थे. इस दौरान 11 लोग लापता हो गए. उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है. मनाली में हुए बस हादसे में सभी के लापता होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर रायबरेली हाईवे पर स्थित कुमारगंज के पिठला गांव से अब्दुल मजीद का परिवार 7 जुलाई को चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली गया था. पड़ोसियों से 10 जुलाई तक उनका संपर्क होता रहा. बातचीत भी होती रही. इसके बाद संपर्क टूट गया. जब संपर्क नहीं हुआ तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना कुमारगंज पुलिस को दी और सहयोग मागा. लापता होने वालों में अब्दुल मजीद, नजमा, बहार, परवीन, इश्तिहार, ओमायरा, करीना, वारिस अली, मौसम, अलवेरा व रिश्तेदार एजाज अहमद शामिल हैं.

मनाली में मौजूद परिवार के एक दामाद ने पड़ोसियों की सूचना दी कि जो लोग अयोध्या से आ रहे थे, वे अभी तक मनाली नहीं पहुंचे हैं. इसके बाद सभी लोगों ने उन सभी के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. आखिरकार हारकर पड़ोसियों ने कुमारगंज पुलिस को सूचना दी. अयोध्या पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय पुलिस हिमाचल प्रदेश की पुलिस से संपर्क साध रही है. कुल 11 लोग लापता हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »