Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दिल्ली में बाढ़-पीड़ित परिवारों को मिलेगी 10 हजार की मदद, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली(kundeshwartimes) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक ट्वीट कर लिखा कि यमुना किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों का काफ़ी नुक़सान हुआ है। कुछ परिवारों का तो पूरे घर का सामान बह गया। आर्थिक मदद के तौर पर हर बाढ़ पीड़ित परिवार को दस हज़ार रुपये प्रति परिवार दिये जाएंगे। वहीं बाढ़ की वजह से जिनके आधार कार्ड आदि जरुरी कागजात बह गये, उनके लिए स्पेशल कैंप लगाए जायेंगे। जिन बच्चों की ड्रेस और किताबें बह गयीं, उन्हें स्कूलों की तरफ़ से ये दिलाया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में अभी भी 20 हजार से ज्यादा लोग कैंपों या शिविरों में रह रहे हैं।

कम हो रहा यमुना का जलस्तर

उधर, यमुना के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। कई इलाकों से बाढ़ का पानी कम होने पर अधिकारियों ने सड़कें खोल दीं और यातायात प्रतिबंधों में ढील दी। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राजधानी के बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्थिति सुधर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है और अगर अब भारी बारिश नहीं हुई तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी, लेकिन उन्होंने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। दिल्ली में रविवार को यमुना नदी का जलस्तर 206.14 मीटर दर्ज़ किया गया। पिछले दो दिन में हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से प्रवाह दर कम होने के साथ और गिरावट की उम्मीद है, लेकिन यमुना का जलस्तर अब भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर है।

दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर तो घट रहा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। ये राहत शिविर स्कूलों में खोले गए हैं, जिसके कारण दिल्ली के सभी स्कूल 17 और 18 जुलाई को बंद रहेंगे। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने ये निर्देश जारी किया है। MCD ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थित MCD स्कूलों को 17 और 18 जुलाई को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »