Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अपने पति से 50 लाख वसूलने के लिए महिला ने रची ऐसी खतरनाक साजिश कि सुनकर दंग जाएंगे

ग्वालियर(kundeshwartimes)-  पति से अनबन के चलते उसकी करोड़ों की जमीन पर पत्नी की टेढ़ी निगाह थी. पति से मोटी रकम ऐंठने के लिए उसने अपने भाई और दो अन्य सहयोगियों के साथ पति को फंसाने की साजिश रची. पत्नी ने पति को फंसाने के लिए अपने हाथ में गोली भी मरवा ली. इसके बाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति और नंदोई उसके घर आए थे. उसने जैसे ही दरवाजा खोला, वैसे ही वे गोली मार कर भाग गए. इस सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया.घटना घाटी गांव थाना क्षेत्र के धुंआ रोड पर रहने वाली सलोनी जाटव के साथ 13 जुलाई की रात को घटी थी. पूछताछ में सलोनी ने बताया था कि पति विष्णु जाटव और नंदोई रवि जाटव उसके घर आए थे और उन्होंने ही उस पर कातिलाना हमला किया है और गोली मार कर भाग गए. पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति विष्णु जाटव और नंदोई रवि जाटव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया और उनकी तलाश शुरू कर दी. जब एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल ने महिला के बयान की तस्दीक के लिए दोनों आरोपियों की मोबाइल लोकेशन खंगाली तो उनकी वह मुरैना में मिली.
पुलिस पूछताछ में उगला राज :दरअसल, मुरैना में विष्णु जाटव की हाईवे से लगी हुई करोड़ों की अचल संपत्ति है. जिसकी कीमत तकरीबन 12 करोड़ बताई गई है. सलोनी जाटव अपने पति से पिछले चार सालों से विवाद के चलते अलग रह रही थी. उसने पति के खिलाफ दहेज और मारपीट के मुकदमे भी दर्ज कराए थे. एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल के मुताबिक महिला के बयानों और पति-पत्नी के बीच संबंधों की डिटेल मिलने के बाद सलोनी से दोबारा पूछताछ शुरू हुई. तब उसने बताया कि उसने अपने भाई विवेक जाटव, पड़ोसी नत्था गुर्जर और राम लखन रजक के साथ मिलकर विष्णु जाटव को फंसाने की साजिश रची थी.
50 लाख वसूलने के लिए साजिश :महिला ने बताया कि वह अपने पति से समझौते के एवज में 50 लाख में ऐंठना चाहती थी. इससे पहले सलोनी जाटव ने पति के खिलाफ दहेज एक्ट और मारपीट के मुकदमे भी दर्ज कराए लेकिन उसमें उसे जमानत मिल गई थी और केस भी रफा-दफा हो गया था. इसलिए उसने अपने ऊपर हमले की खतरनाक साजिश रची. लेकिन उसका तीसरा दांव भी फेल हो गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला के बयान के बाद नए सिरे से कार्रवाई की जाएगी और पति तथा उसके नंदोई के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म किया जाएगा. ये जानकारी एडिशनल एसपी जयराज कुबेर ने दी.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »