Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

घर में घुस गया तेज रफ्तार ट्रेलर, बाल बाल बचे घरवाले,सिंगरौली से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes) गोंदवाली में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित कोल परिवहन करने वाला ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बसे घर में घुस गया. इस घटना के दौरान घर में तीन से चार लोग मौजूद थे, जिनकी जिंदगी बाल-बाल बची. ट्रेलर वाहन की गति इतनी तेज थी कि जब वह घर पर गुस्सा तो बाउंड्री वॉल और मकान के आधे हिस्से को तोड़कर घर के कई हिस्सों को तोड़ दिया. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. ये हादसा बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली ग्राम पंचायत का है. सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोंदवाली के निवासी जगतनारायण तिवारी जब अपने परिवार के साथ सुबह घर में मौजूद थे, तभी गुरुवार की सुबह 8:30 बजे बरगवां से सिंगरौली की ओर जा रहा तेज रफ्तार कोल परिवहन करने वाला ट्रेलर वाहन क्रमांक बीआर 45 जीबी 0613 अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया, जहां सड़क के किनारे स्थित मकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए घर में घुस गया.
गनीमत रही कि ट्रेलर वाहन घर के उस हिस्से तक नहीं पहुंचा, जहां पर परिवार के सदस्य मौजूद थे. बता दें कि ऐसा कोई पहली दफा नहीं है जब कोई कोल परिवहन करने वाला ट्रेलर वाहन किसी घर में घुसा हो. ऐसे कई घटनाएं हो चुकी हैं और कई बेगुनाहों की जाने जा चुकी है. एक तरफ जहां प्रशासन ने कोल परिवहन करने वाले वाहनों की गति सीमा तय किया है. वहीं दूसरी और जिला प्रशासन अब तक इसकी मानिटरिंग करने में असफल रहा है, जिसकी वजह से आए दिन सड़क हादसे होते हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »