Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल की कैविएट, मुस्लिम पक्ष दे सकता है चुनौती

प्रयागराज (kundeshwartimes)ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वे कराने के जिला जज वाराणसी के आदेश को मुस्लिम पक्ष द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती देने की संभावना के मद्देनजर हिंदू पक्ष ने भी तैयारी कर ली है. कमेटी ऑफ मैनेजमेंट अंजुमन इंतजामिया मस्जिद की ओर से जिला जज के फैसले के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका दाखिल करने की संभावना को देखते हुए हिंदू पक्ष की ओर से राखी सिंह व अन्य 5 महिलाओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की है.
21 जुलाई को कोर्ट ने सुनाया था फैसला :कैविएट दाखिल करने का उद्देश्य यह है कि यदि मुस्लिम पक्ष की ओर से जिला जज के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दाखिल की जाती है तो हिंदू पक्ष को सुने बिना कोई भी आदेश पारित न किया जाए. उल्लेखनीय है कि जिला जज वाराणसी ने 21 जुलाई को अपने आदेश में एएसआई को निर्देश दिया है कि ज्ञानवापी मंदिर परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करके रिपोर्ट अदालत में दाखिल की जाए. मुस्लिम पक्ष ने इस आदेश से असहमति जताते हुए इसे हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है. यदि मुस्लिम पक्ष इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट आता है तो हिंदू पक्ष को भी सुने जाने के लिए पहले से ही हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी गई है.

ये होता है कैविएट का मतलब : कैविएट का मतलब किसी को सावधान करने से है. कुछ मामलों में हालात ऐसे बन जाते हैं कि अगर कोई वादी किसी मुकदमे को न्यायालय में लेकर आता है तो प्रतिवादी को समन जारी कर दिए जाते हैं. कैविएट को इस हालात ने निपटने की व्यवस्था के रूप में जाना जाता है. कानून में सभी पक्षकारों को बराबर सुनने का प्रावधान है. सिविल प्रक्रिया संहिता,1908 की धारा 148(ए) कैविएट को उल्लेखित करती है. इसके अनुसार कोई भी पक्षकार न्यायालय के समक्ष कैविएट दाखिल करके यह कह सकता है कि संबंधित मामला अगर कोर्ट में आए तो बगैर उसका पक्ष जाने कोई भी फैसला न सुनाया जाए.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »