Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

शादी के डेढ़ महीने बाद ही बूंदी का सपूत पश्चिम बंगाल में शहीद, सेना को मानते थे भगवान,शहादत से इलाके में शोक

बूंदी(kundeshwartimes) जिले के हिंडोली तहसील के हनुमानपुरा गांव निवासी सेना के जवान कालूलाल नागर शहीद हो गए हैं. वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनात थे. जहां पर आर्मी के वाहन में हवा भरते वक्त टायर फटने से कालूलाल की मौत हो गई. इसके बाद उनके शव को बूंदी लाने की तैयारी सेना ने जुटी है. मंगलवार सुबह उनके अंत्येष्टि के लिए शव बूंदी लाया जाएगा. जहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी. कालूलाल की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी. उनके परिजनों का कहना है कि कालू लाल सेना के काम को हमेशा प्राथमिकता देते थे. साथ ही कहते थे कि सेना का काम भगवान की सेवा पूजा समान है.

छाबरियों का नयागांव के सरपंच पति धनपाल का कहना है कि उन्हीं की पंचायत के गांव हनुमानपुरा के निवासी कालूलाल थे. वर्तमान में सेना में ड्राइवर के तौर पर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात थे. हमें बताया गया है कि आर्मी के बेस कैंप में ही यह हादसा रविवार यानी 22 जुलाई को शाम 5:00 बजे हुआ था. सेना के ट्रक में कालूलाल हवा भर रहे थे. उसी दौरान टायर फट गया और वो गंभीर रूप से चोटिल हो गए. जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
पत्नी सुनते ही बोली दुनिया उजड़ गई बूंदी जिले के नैनवा इलाके के करवर गांव निवासी टीना से डेढ़ महीने पहले 5 जून 2023 को ही कालू लाल का विवाह हुआ था. टीना और कालू लाल ठीक से जीवन भी शुरू नहीं कर पाए थे कि कालू लाल शहीद हो गए. टीना वर्तमान में अपने पीहर करवर में ही थी. जहां पर कालू लाल के शहीद होने की जानकारी उसे मिली. टीना ने यह बात सुनते ही कहा कि उसकी दुनिया उजड़ गई. इसके बाद पत्नी टीना का रो-रो कर बुरा हाल है. वह कुछ देर गुमसुम रहती है और कुछ देर तेज विलाप कर रही है.

शादी के पहले करवाया था मकान निर्माण

भाई ओमप्रकाश का कहना है कि 5 मई 2000 को कालू लाल का जन्म हुआ था और वे 23 साल के थे. साल 2019 में सेना में उनका चयन हुआ था. शादी तय होने के बाद कालू लाल ने पूरा मकान का पुन: निर्माण करवाया था. इसके पहले हमारा मकान कच्चा था. पिता दुर्गा लाल और मां संतरा की स्थिति भी पत्नी टीना जैसी ही है. उनका कहना है कि हम चार भाइयों में कालू लाल ही नौकरी करते हैं. कालू लाल से बड़े दो भाई हैं जिनके नाम हेमराज और परशुराम है. जबकि मैं सबसे छोटा हूं. परिवार में शादी भी कालू लाल की ही हाल ही में हुई थी.

15 दिन बाद लौटने की कहा था

कालूलाल के भाई ओमप्रकाश का कहना है कि उनकी 21 जुलाई को शाम को बात हुई थी. उस दौरान 15 दिन बाद आने की बात कालू लाल ने कही थी. यही बात कालू लाल ने अपनी पत्नी से भी कही थी. ओमप्रकाश का कहना है कि शादी के बाद कालू लाल 27 जून को ही वापस गए थे. ओमप्रकाश के आंसू भाई के शहीद होने पर नहीं रुक रहे हैं, लेकिन भाई की तरह सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि भाई नहीं तो मैं खुद सेना में जाऊंगा.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »